बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस मनी लॉन्ड्रिंग केस को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। अब इस केस में नया मोड़ आया है। दरअसल जैकलीन फर्नांडीज को ईडी ने 8 दिसंबर को पूछताछ के लिए समन भेजा है।यह मामला दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) में सुकेश चंद्रशेखर और अन्य के खिलाफ कथित आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी और करीब 200 करोड़ रुपए की जबरन वसूली से जुड़ा हुआ है। इससे पहले रविवार को जैकलीन को देश से बाहर जाने से रोक दिया गया। जानकारी के मुताबिक, जैकलीन अपने एक शो के लिए विदेश जा रही थीं लेकिन ईडी के लुक आउट सर्कुलर की वजह से जैकलीन को एयरपोर्ट पर रोका गया है और विदेश नहीं जाने दिया गया। मामले में जैकलीन की गिरफ्तारी भी हो सकती है।
Filmy Wrap: जैकलीन को ईडी का समन और दिल्ली विधानसभा की समिति के समक्ष पेश नहीं हुईं कंगना, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 बड़ी खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेत्री कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर कथित घृणास्पद पोस्ट के मामले में दिल्ली विधानसभा की शांति और सद्भाव समिति के सामने पेश होने के लिए और समय मांगा है। दिल्ली विधानसभा की शांति व सद्भाव समिति के अध्यक्ष और आम आदमी पार्टी के राघव चड्ढा ने ये बताया कि 'कंगना के वकील ने पत्र जानकारी दी है कि कुछ निजी और पेशेवर कारणों की वजह से कंगना आज समिति के सामने पेश नहीं हो सकती'। उन्होंने कुछ सप्ताह का और समय मांगा है। आगे बताते हुए राघव चड्ढा ने कहा कि समिति के सामने पेश होने के लिए दूसरी तारीख बाद में तय की जाएगी, जिसके बारे में उन्हें सूचित कर दिया जाएगा।
Kangana Ranaut: दिल्ली विधानसभा की समिति के समक्ष पेश नहीं हुईं कंगना रणौत, किसानों के प्रदर्शन को बताया था खालिस्तानी आंदोलन
इस समय बॉलीवुड से लेकर टीवी जगत तक कई चर्चित जोड़ियां एक दूसरे के साथ हाल ही में या तो शादी के बंधन में बंध चुकी हैं या फिर बंधने जा रही हैं। इन्हीं में से टीवी जगत की मशहूर अभिनेत्री हैं अंकिता लोखंडे। जिन्होंने सीरियल पवित्र रिश्ता से अर्चना के नाम से लोगों के दिलों में जगह बनाई है। अंकिता अपनी खूबसूरती, फिटनेस के लिए तो जानी ही जाती हैं साथ ही में वे अपने अभिनय और पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में बनी रहती हैं। पवित्र रिश्ता की फेम एक्ट्रेस और टीवी की फेवरेट बहु के रूप में घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाली अंकिता अब बहुत जल्द विक्की जैन के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। ऐसे में फैंस को उनकी शादी से जुड़ी हर जानकारी को लेकर उत्सुकता बनी हुई है। अंकिता ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी के फंक्शन की खूबसूरत मेमोरीज शेयर की हैं।
Ankita Lokhande Vicky Jain Wedding: अंकिता लोखंडे ने शेयर किया अपनी प्री वेडिंग का वीडियो, मराठी लुक में लग रहीं बला की खूबसूरत
फिल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाला की मेहरबानी से हिंदी सिनेमा में चोटी की अभिनेत्रियों में शुमार हुईं अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज के रियाद में होने जा रहे सलमान खान के स्टेड शो ‘द बैंग 2021’ में शामिल न हो पाना तय हो गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने उन पर भारत से बाहर जाने पर रोक लगा रखी है। रविवार को उन्हें इसी के चलते मुंबई एयरपोर्ट पर रोक लिया गया। इसी के बाद सलमान खान के इस शो के आयोजकों ने जैकलीन को शो से बाहर कर दिया है और उनकी जगह किसी दूसरी अभिनेत्री को लेने की खोज शुरू कर दी है। प्रवर्तन निदेशालय के इस कदम से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में हड़कंप मचा हुआ है। जैकलीन पर फिल्म इंडस्ट्री के करीब एक हजार करोड़ रुपये दांव पर लगे हुए हैं और अगर उनकी धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तारी हुई तो उनकी आने वाली फिल्मों पर इसका सीधा असर पड़ सकता है।
Money Laundering Case: जैकलीन की गिरफ्तारी की आंशका से सहमा बॉलीवुड, जॉन और अक्षय की फिल्मों पर संकट
राम कपूर टीवी जगत के मशहूर एक्टर तो है ही, इसके साथ ही उन्होंने बॉलीवुड में भी अपनी पहचान बनाई है। राम कपूर और पत्नी गौतमी गाडगिल ने अलीबाग में नया घर खरीदा है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की गई हैं। ये घर राम कपूर का नया वेकेशन हाउस होगा। इसके पहले से भी गोवा और खंडाला जैसी जगहों पर राम कपूर के घर हैं। वैसे तो मुंबई में उनका ये दूसरा घर है लेकिन अलीबाग स्थित ये हाउस उनका चौथा नया घर होगा। अलीबाग छुट्टियां बिताने के लिए मुंबई वासियों की फेवरेट जगह में से एक है। अब इसी खूबसूरत लोकेशन पर राम कपूर ने ये आलीशान घर परिवार के साथ छुट्टियों में समय बिताने के लिए खरीदा है।
नया आशियाना: राम और गौतमी कपूर ने खरीदा आलीशान घर, अलीबाग की इस खूबसूरत प्रॉपर्टी को बनाया अपना हॉलिडे होम