फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना वायरस पर अरशद वारसी का मजाक करना पड़ा भारी, सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल

Sat, 01 Feb 2020 09:42 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: shrilata biswas Updated Sat, 01 Feb 2020 09:42 AM IST
विज्ञापन
arshad warsi trolled after share meme on coronavirus in china
arshad warsi - फोटो : social media

चीन में इन दिनों कोरोना वायरस फैला हुआ है। इस वायरस की चपेट में अब तक कई लोग आ चुके हैं और उनकी मौत हो चुकी है। भारत में भी बचाव के रास्ते अपनाए जा रहे हैं। अभिनेता अरशद वारसी ने कोरोना वायरस को लेकर एक मीम शेयर किया लेकिन इस मीम की वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा है।

arshad warsi trolled after share meme on coronavirus in china
Arshad warsi bike - फोटो : social media

अरशद वारसी ने कोरोना वायरस को लेकर 'मुन्नाभाई एमबीबीएस' का मीम शेयर किया है। इस मीम में सर्किट बने अरशद वारसी नजर आ रहे हैं। वो एक चाइनीज टूरिस्ट को मारते हैं और अपने दोस्त संजय दत्त के लिए डेड बॉडी बनने के लिए कहते हैं। मीम में दिखाया गया है कि कोरोना वायरस को रोकने के लिए चाइनीज लोगों को हटा दिया जाए। अरशद वारसी ने इसके साथ कैप्शन में लिखा- 'मेरे दोस्त ने मुझे यह बहुत महत्वपूर्ण जानकारी भेजी है।'

arshad warsi trolled after share meme on coronavirus in china
Arshad Warsi - फोटो : file photo

अरशद वारसी के इस मीम को जहां कुछ लोग मजाकिया अंदाज में देख रहे हैं तो वहीं कुछ लोग इसे नस्लवादी (Recist) बता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- ' यह वास्तव में नस्लवादी है। हर जगह आसपास के लोग चीनी नहीं होने के लिए जवाब दे रहे हैं, जो बहुत ही बेतुका है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
arshad warsi trolled after share meme on coronavirus in china
Arshad Warsi - फोटो : social media

एक अन्य यूजर ने लिखा- 'यह एक बेहतरीन फिल्म है लेकिन यहां जो मीम शेयर किया गया वो नस्लवादी है।'

विज्ञापन
arshad warsi trolled after share meme on coronavirus in china
अरशद वारसी - फोटो : सोशल मीडिया

एक यूजर ने कहा- 'यह वर्तमान महामारी की स्थिति में पूरी तरह से गलत है। कृपया ऐसे संवेदनशील और विचलित करने वाले समय में ऐसे मजाक से बचें।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed