फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Asha Parekh: शम्मी कपूर के साथ की फिल्मी सफर की शुरुआत, धर्मेंद्र से लेकर इन अभिनेताओं संग भी खूब जमी जोड़ी

Fri, 30 Sep 2022 12:55 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Fri, 30 Sep 2022 12:55 AM IST
विज्ञापन
Asha Parekh Dada Saheb Phalke Award 2022 actress on screen hit jodi with actors like dharmendra  rajesh khanna
आशा पारेख - फोटो : Social Media

सिनेमा जगत में एक से बढ़कर एक टैलेंटेड और खूबसूरत अभिनेत्रियां रही हैं, जिन्होंने अपने हुस्न के जादू और दमदार अदाकारी से दर्शकों को अपना दीवाना बनाया है। दशकों तक दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली इन्हीं अभिनेत्रियों में से एक अभिनेत्री आशा पारेख हैं। गुजरे जमाने की यह एक ऐसी दिग्गज अदाकारा हैं, जो अपने जमाने की टॉप अभिनेत्रियों में से एक थीं। 70 से 80 के दशक की इस खूबसूरत और मशहूर अदाकारा के साथ काम करने के लिए हर अभिनेता तैयार रहता था। आज यानी 30 सितंबर को बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे लोकप्रिय और सफल अभिनेत्रियों में से एक इन्हीं आशा पारेख को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से नवाजा जाएगा। अभिनेत्री के सुपरहिट फिल्मी करियर को सम्मानित करने के लिए उन्हें फिल्म इंडस्ट्री के सबसे उच्च सम्मान से नवाजा जाने वाला है। इस मौके पर हम आपको उनकी ऑनस्क्रीन हिट रही जोड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं। फिल्मी पर्दे पर आशा पारेख की जोड़ी सबसे ज्यादा बॉलीवुड अभिनेता शम्मी कपूर, राजेश खन्ना, धर्मेंद्र और जितेंद्र के साथ जमी थी। 

Asha Parekh Dada Saheb Phalke Award 2022 actress on screen hit jodi with actors like dharmendra  rajesh khanna
आशा पारेख, शम्मी कपूर - फोटो : Social Media

शम्मी कपूर
आशा पारेख ने अभिनेता शम्मी कपूर के साथ अपने फिल्मी सफर की शुरुआत की थी। दोनों साल 1959 में आई फिल्म ‘दिल देके देखो’ से साथ काम करते नजर आए थे। यह फिल्म आशा पारेख की डेब्यू फिल्म थी। इस फिल्म में शम्मी कपूर के साथ आशा पारेख की जोड़ी खूब जमी थी, जिसके बाद दोनों ने साथ में कई फिल्मों में काम किया था। शम्मी कपूर के साथ काम करने को लेकर अभिनेत्री ने एक बार कहा था कि 'शम्मी कपूर के साथ काम करने में वह सबसे ज्यादा कंफर्टेबल रहती थी।' शम्मी कपूर के साथ आशा पारेख की केमिस्ट्री दर्शकों को बहुत पसंद आती थी।  
Asha Parekh: 60 के दशक में जिनका दीवाना था सारा जमाना, साड़ी से विंग्स वाले आईलाइनर तक से धड़काया फैंस का दिल

Asha Parekh Dada Saheb Phalke Award 2022 actress on screen hit jodi with actors like dharmendra  rajesh khanna
आशा पारेख, धर्मेंद्र - फोटो : Social Media

धर्मेंद्र
आशा पारेख और धर्मेंद्र की जोड़ी भी फिल्मी पर्दे पर खूब जमी थी। दोनों ने साथ में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया, जिनमें 'मेरा गांव मेरा देश', 'आया सावन झूम के', 'आए दिन बहार के', 'बटवारा' जैसी क्लासिकल फिल्में शामिल थीं। दोनों की फिल्मों के गाने भी सुपरडुपर हिट हुआ करते थे। धर्मेंद्र संग इनकी जोड़ी कई फिल्मों में पसंद की गई थी। लेकिन पर्दे के पीछे दोनों की खूब लड़ाई हो जाती थी फिर भी दर्शकों ने दोनों की जोड़ी को बेशुमार प्यार दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Asha Parekh Dada Saheb Phalke Award 2022 actress on screen hit jodi with actors like dharmendra  rajesh khanna
आशा पारेख, राजेश खन्ना - फोटो : Social Media

राजेश खन्ना
अपने समय की बेहतरीन से बेहतरीन अभिनेत्रियों के साथ काम करने वाले राजेश खन्ना भी आशा पारेख के साथ काम कर चुके हैं। दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने बेइंतहा प्यार दिया था। आशा पारेख ने राजेश खन्ना के साथ भी कई फिल्मों में काम किया है, जिनमें से 'कटी पतंग' सबसे ज्याा पसंद की गई थी। इसके अलावा भी दोनों बहुत सी फिल्मों में काम करते नजर आए थे। राजेश खन्ना के साथ काम करने का अपना एक्सपीरियंस साझा करते हुए आशा पारेख ने अभिनेता को बहुत कम बात करने वाला एक्टर कहकर पुकारा था।
Asha Parekh: दो दशक बाद किसी महिला की झोली में आया दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड, आशा पारेख सातवीं एक्ट्रेस

विज्ञापन
Asha Parekh Dada Saheb Phalke Award 2022 actress on screen hit jodi with actors like dharmendra  rajesh khanna
जितेंद्र और आशा पारेख - फोटो : Social Media

जितेंद्र
बॉलीवुड के जम्पिंग जैक के नाम से मशहूर जितेंद्र और आशा की फिल्म 'कारवां' आज भी लोगों के दिलों में बसती है। फिल्म की कहानी से लेकर दोनों की अदाकारी तक इसको दर्शकों का खूब प्यार मिला था। फिल्म को मिले प्यार के साथ-साथ लोगों के आशा पारेख और जितेंद्र की जोड़ी को भी खूब सराहा था। इसके बाद दोनों ने सिल्वर स्क्रीन पर और भी फिल्मों में काम किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed