अभिनेत्री अक्षरा हासन का जन्मदिन 12 अक्तूबर को होता है। वह साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता कमल हासन की छोटे बेटी हैं। अक्षरा हासन ने बॉलीवुड से लेकर साउथ की कई फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों को जीता है। उन्होंने कई बड़े कलाकारों के साथ काम किया और खूब नाम कमाया।
अक्षरा हासन का जन्मदिन और रिया चक्रवर्ती की पड़ोसन ने बदला बयान, पांच खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीवी की मशहूर अभिनेत्री अनीता हसनंदानी ने बीते दिनों खुलासा किया कि जल्द ही उनके घर किलकारियां गूंजने वाली हैं। अपने पहले बच्चे के लिए अनीता और उनके पति रोहित रेड्डी बेहद उत्साहित हैं। अनिता की प्रेग्नेंसी की खबर सुनकर सोशल मीडिया पर बधाईयों का तांता लगा हुआ है। लेकिन यहां भी कुछ लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे। एक यूजर ने आने वाले बच्चे को लेकर ऐसा घटिया कमेंट किया जिसे देखकर रोहित रेड्डी भड़क गए।
अनिता हसनंदानी की प्रेग्नेंसी पर ट्रोलर ने किया घटिया कमेंट, पति ने दिया मुंहतोड़ जवाब
सुशांत सिंह राजपूत केस में परतें अब धीरे-धीरे खुलने लगी हैं। सीबीआई लगातार लोगों से पूछताछ कर रही है। इस केस में अपना दावा ठोकने वालों से सवाल जवाब किए जा रहे हैं। हाल ही में सीबीआई ने उस महिला से पूछताछ की जिसने ये एक इंटरव्यू में कहा था कि सुसाइड से ठीक एक दिन पहले 13 जून की शाम उसने रिया चक्रवर्ती और सुशांत को एक साथ देखा था। ये महिला रिया के पड़ोस में रहती है।
CBI के सामने बयान से पलटी रिया चक्रवर्ती की पड़ोसन, बोलीं- 13 जून को... ऐसा नहीं देखा
अपने टैलेंटेड कंटेस्टेंट्स की जबर्दस्त परफॉर्मेंस के साथ दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करने के बाद 11 अक्टूबर की शाम जी टीवी के पॉपुलर सिंगिंग रियलिटी शो ‘सारेगामापा लिटिल चैंप्स’ के आठवें सीजन का शानदार समापन हुआ। इस ग्रैंड फिनाले एपिसोड में जैकी श्रॉफ, शक्ति कपूर और गोविंदा जैसे खास मेहमानों की उपस्थिति में जबर्दस्त रोमांच देखने को मिला। इस सीजन की सबसे बेहतरीन परफॉर्मर्स में से एक आर्यनंदा बाबू को सारेगामापा लिटिल चैंप्स की विजेता के रूप में चुना गया। उन्हें एक प्रतिष्ठित ट्रॉफी के अलावा नगद पुरस्कार के रूप में 5 लाख रुपए का चेक भी दिया गया।
आर्यनंदा बाबू के सिर पर सजा ‘सारेगामापा लिटिल चैंप्स’ की विजेता का ताज, मिला पांच लाख रुपये का नकद इनाम
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत ने शनिवार को वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे के अपनी फिल्म 'जजमेंटल है क्या' का जिक्र करते हुए लोगों से इसे देखने की अपील की थी। कंगना ने कहा कि उन्होंने ये फिल्म जागरुकता फैलाने के मकसद से बनाई थी लेकिन चंद लोगों ने इस पर विवाद पैदा कर दिया और फिल्म की रिलीज में अड़चन डाल दी। इसके साथ ही कंगना ने बिना नाम लिए दीपिका पादुकोण पर निशाना साधा। इस मुद्दे पर अब शर्लिन चोपड़ा ने कंगना का समर्थन किया है।
शर्लिन चोपड़ा ने किया कंगना रणौत का समर्थन, बोलीं- माल फूंक कर डिप्रेशन के नारे लगाते हैं