फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वीरू देवगन के निधन से शोक में डूबा बॉलीवुड, मनोज कुमार समेत कई दिग्गजों ने ऐसे दी श्रद्धांजलि

Mon, 27 May 2019 06:26 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Mon, 27 May 2019 06:26 PM IST
विज्ञापन
Ashoke Pandit to Sham Kaushal bollywood star reaction on ajay devgn father veeru devgan passes away
ajay devgn, veeru devgn - फोटो : social media
बॉलीवुड फिल्मों के मशहूर स्टंटमैन और एक्टर अजय देवगन के पिता वीरू देवगन का निधन हो गया है। उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों में एक्शन सीन को नया आयाम दिया था। वीरू देवगन ने कई बॉलीवुड फिल्मों में अपने स्टंट और एक्शन से लाखों लोगों का दिल जीता। उनके निधन की खबर आने के बाद से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। 
Ashoke Pandit to Sham Kaushal bollywood star reaction on ajay devgn father veeru devgan passes away
Ajay Devgn and Veeru Devgn - फोटो : twitter
हिंदी सिनेमा के सम्राट मनोज कुमार ने वीरू देवगन के बारे में अमर उजाला से बात करते हुए कहा- 'वीरू बहुत ही मेहनती इंसान और ईमानदार थे। उनकी आंखों में काम को लेकर ललक दिखती थी। फिल्म 'रोटी, कपड़ा और मकान' में अमिताभ बच्चन द्वारा एक हाथ से स्टंट करने वाले सीन को वीरू देवगन ने डायरेक्ट किया था जिससे वह रातोंरात मशहूर हो गए थे।'

वहीं हर कोई वीरू देवगन को सोशल मीडिया के जरिए नम आंखों से श्रद्धांजलि दे रहा है। बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल के पिता और स्टंटमैन श्याम कौशल ने ट्वीट किया-,'वीरू देवगन के निधन की खबर से बहुत दुख हुआ। वह शानदार एक्शन डायरेक्टर के अलावा अच्छे इंसान भी थे। मैं उनके आशीर्वाद से स्टंटमैन बना।' 
 

 

 
Ashoke Pandit to Sham Kaushal bollywood star reaction on ajay devgn father veeru devgan passes away
Kajol with Veeru Devgn - फोटो : twitter
'फना', 'हम-तुम' और 'तेरी मेरी कहानी' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके एक्टर कुणाल कोहली ने भी ट्वीट किया। कुणाल कोहली ने लिखा- 'RIP वीरू देवगन जी, हिंदी सिनेमा के महान व्यक्ति, जिन्होंने बड़े पर्दे पर एक समय में बिना वीएफएक्स के अपने शानदार एक्शन के चिन्ह छोड़े थे। अजय देवगन और काजोल सहित उनके पूरे परिवार के लिए मेरी संवेदनाएं हैं, उनकी आत्मा को शांति मिले।'
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ashoke Pandit to Sham Kaushal bollywood star reaction on ajay devgn father veeru devgan passes away
Ajay Devgn and Veeru Devgn - फोटो : twitter
मशहूर फिल्ममेकर अशोक पंडित ने भी वीरू देवगन को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'दिग्गज निर्देशक वीरू देवगन के निधन के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ। वह बेहद प्रतिभाशाली कोरियोग्राफर थे। इस दुख की घड़ी में अजय देवगन के परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं हैं।' 
 

 
विज्ञापन
Ashoke Pandit to Sham Kaushal bollywood star reaction on ajay devgn father veeru devgan passes away
Kajol with Veeru Devgn - फोटो : twitter
अमर उजाला को मिली जानकारी के मुताबिक वह घर पर खाना खा रहे थे तभी अचानक कुर्सी से गिर पड़े। काजोल उन्हें अस्पताल लेकर गईं जहां हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया। इस दौरान अजय मुंबई फिल्म सिटी में 'तानाजी' की शूटिंग कर रहे थे। इस दुखद खबर की जानकारी मिलते ही वह पिता के अंतिम दर्शन को पहुंचे। 


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed