फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एशिया विजन मूवी अवॉर्ड: रणवीर और आयुष्मान को बेस्ट एक्टर चुनने पर 'बधाई हो', देखिए पूरी विनर्स लिस्ट

Mon, 18 Feb 2019 10:59 AM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजय जैन Updated Mon, 18 Feb 2019 10:59 AM IST
विज्ञापन
asia vision movie awards 2018 ranveer singh get honoured best actor
ranveer, ayushmann - फोटो : social media

दुबई में 13वां एशिया विजन अवॉर्ड समारोह का आयोजन हुआ, जहां बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारे पहुंचे। आयोजन का समारोह 16 फरवरी को दुबई के ग्लोबल विलेज में किया गया था। इस इवेंट में रणवीर सिंह, आयुष्मान खुराना, कियारा आडवाणी, जिम सरभ, धनुष और तृषा कृष्णन जैसे स्टार्स शामिल हुए।

asia vision movie awards 2018 ranveer singh get honoured best actor
ranveer singh - फोटो : twitter

बीता साल रणवीर सिंह के नाम रहा। 2018 की शुरुआत में उन्होंने पद्मावत जैसी सुपरहिट फिल्म दी और साल के आखिर में सिंबा रिलीज हुई जो कि बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई। पद्मावत में खिलजी के रोल के लिए रणवीर सिंह को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड दिया गया।



 

asia vision movie awards 2018 ranveer singh get honoured best actor
kiara advani, ranveer singh - फोटो : instagram

कियारा आडवाणी कई वेबसीरीज और फिल्मों में दिखीं। उन्हें इमर्जिंग स्टार ऑफ द ईयर (Emerging Star of the Year) के अवॉर्ड से नवाजा गया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
asia vision movie awards 2018 ranveer singh get honoured best actor
ayushmann khurrana - फोटो : twitter

आयुष्मान खुराना बॉलीवुड के अमोल पारेकर कहे जाने लगे हैं। जिस तरह के रोल का चुनाव वो कर रहे हैं उसके बाद उन्हें दिया गया ये टाइटल सही भी ठहरता है। आयुष्मान ने बधाई हो और अंधाधुन जैसी सुपरहिट फिल्में दीं। लीक से हटकर बनीं इन बेहतरीन फिल्मों के लिए आयुष्मान को बेस्ट एक्टर क्रिटिक्स का अवॉर्ड दिया गया।



 

विज्ञापन
asia vision movie awards 2018 ranveer singh get honoured best actor
ranveer singh, dhanush, trisha - फोटो : twitter
यहां देखें विनर्स की पूरी लिस्ट: 
बेस्ट एक्टर- रणवीर सिंह (पद्मावत)
बेस्ट एक्टर- विजय सेतुपति (विक्रम वेदा)
बेस्ट एक्ट्रेस-
आशा सरत (भयांकम)
बेस्ट एक्टर निगेटिव रोल- जिस सरभ (पद्मावत)
बेस्ट एक्टर क्रिटिक्स- धनुष (वादा चेन्नई/मारी 2)
बेस्ट एक्टर क्रिटिक्स- आयुष्मान खुराना (बधाई हो/अंधाधुन)
दशक की बेस्ट एक्ट्रेस- तृषा कृष्णन
बेस्ट परफॉर्मर- साधना वेंकटेश (पेरांबू)
स्टार ऑफ द ईयर- ऐश्वर्या लक्ष्मी (वारातन)
इमर्जिंग स्टार ऑफ द ईयर- कियारा आडवाणी

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed