लंबे इंतजार के बाद एशियानेट फिल्म अवॉर्ड्स का कोच्चि में आयोजन हुआ। अवॉर्ड सेरेमनी कोच्चि के FACT मैदान में हुआ। जिसमें साउथ फिल्म इंडस्ट्री के लगभग सभी बड़े स्टार्स शामिल हुए। सुपरस्टार ममूटी, मोहनलाल, जयाराम, मंजू वारियर और पृथ्वीराज जैसे सितारे देखे गए। इस ग्रैंड फंक्शन में एशियानेट फिल्म अवॉर्ड्स 2019 के विनर्स का एलान किया गया। यहां देखे विजेताओं की पूरी लिस्ट।
मोहनलाल और ऐश्वर्या समेत इन एक्टर्स ने छोड़ा सबको पीछे, देखें एशियानेट फिल्म अवॉर्ड्स की पूरी लिस्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेस्ट एक्टर
21वें एशियानेट फिल्म अवॉर्ड्स में बेस्ट एक्टर का खिताब मोहनलाल को दिया गया। मोहनलाल की पिछले साल ओडियान (Odiyan) ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। इसके अलावा वो कायामकुलम कोचुन्नी (Kayamkulam Kochunni) में दिखे थे।
बेस्ट एक्ट्रेस
मंजू वारियर को आमी (Aami) और ओडियान (Odiyan) के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड दिया गया। दोनों ही फिल्मों में मंजू वारियर को दर्शकों ने काफी पसंद किया।
परफॉर्मर ऑफ द ईयर
टोविनो थॉमस (Tovino Thomas) के लिए साल 2018 काफी अच्छा रहा। टोविनो ने माराडोनो (Maradona), तीवंडी (Theevandi), ओरु कुप्रासिदा पय्यन (Oru Kuprasidha Payyan) के लिए परफॉर्मर ऑफ द ईयर चुने गए।
मोस्ट पॉपुलर एक्टर
फिल्म कुडे (Koode) में जोशुआ (Joshua) का किरदार निभाकर पृथ्वीराज मोस्ट पॉपुलर एक्टर चुने गए।