फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुनील शेट्टी की बेटी को देख दिल हार बैठे के एल राहुल, कमेंट में लिख दी ये बात

Thu, 04 Feb 2021 04:45 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Thu, 04 Feb 2021 04:45 PM IST
विज्ञापन
Athiya Shetty's latest Insta post has KL Rahul swooning over her, all details inside
के एल राहुल और आथिया शेट्टी - फोटो : Instagram

बॉलीवुड एक्ट्रेस आथिया शेट्टी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। आथिया अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती हैं जो फैंस को काफी पसंद आती हैं। हाल ही में आथिया ने डिजाइनर अर्पिता मेहता के आउटफिट में बेहद ही स्टाइलिश फोटोशूट करवाया है। इन तस्वीरों में आथिया बेहद ही खूबसूरत और हॉट नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों पर फैंस प्यार लूटा रहे हैं। यहां तक की उनके रुमर्ड ब्वॉयफ्रेंड के एल राहुल भी कमेंट करने से खुद को नहीं रोक पाए। अब फैंस को राहुल का ये कमेंट काफी पसंद आ रहा है।

Athiya Shetty's latest Insta post has KL Rahul swooning over her, all details inside
के एल राहुल और आथिया शेट्टी - फोटो : Instagram

आथिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से ये तस्वीर साझा की है जिसमें वो अर्पिता मेहता के डिजाइन किए हुए कपड़े पहने नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में आथिया बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं। उनकी तस्वीर देख फैंस उनके दीवाने हुए जा रहे हैं। वहीं के एल राहुल का भी कमेंट फैंस का ध्यान खींच रहा है। के एल राहुल ने इस बार अपना प्यार दिखाने के लिए शब्दों का नहीं बल्कि सिर्फ इमोजी को इस्तेमाल किया है। उन्होंने आंखों पर दिल वाले इमोजी बनाए हैं।


 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Athiya Shetty (@athiyashetty)



 

Athiya Shetty's latest Insta post has KL Rahul swooning over her, all details inside
athiya shetty - फोटो : instagram

सिर्फ के एल राहुल ही नहीं बल्कि आथिया की करीबी दोस्त कृष्णा श्रॉफ, डिवा धवन, अदिती राओ हैदरी और दूसरे सितारों ने भी उन पर जमकर प्यार लुटाया है। बता दें कि के एल राहुल और आथिया शेट्टी की डेटिंग की खबरें काफी समय से चर्चा में बनी हुई हैं। अक्सर दोनों को साथ में समय बिताते देखा गया है। उनकी तस्वीरें काफी वायरल होती हैं। हालांकि इस मामले पर रोहित और आथिया ने अभी तक कुछ भी खुलकर नहीं बोला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Athiya Shetty's latest Insta post has KL Rahul swooning over her, all details inside
Athiya Shetty, KL Rahul - फोटो : social media

कुछ समय पहले ही आथिया शेट्टी, राहुल, राबिन उथप्पा और उनकी पत्नी ने साथ में डिनर किया था और उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। राबिन और उनकी पत्नी के साथ के एल राहुल और आथिया शेट्टी भी मस्ती करते नजर आ रहे थे। इतना ही नहीं दोनों अक्सर एक दूसरे की तस्वीर पर खूब प्यारे कमेंट करते हैं जो फैंस को काफी पसंद आता है।

विज्ञापन
Athiya Shetty's latest Insta post has KL Rahul swooning over her, all details inside
athiya shetty - फोटो : instagram

पिछले साल 18 अप्रैल को राहुल के बर्थडे पर आथिया ने उन्हें अपना पर्सन बताया था। फैंस को भी इस कपल का प्यार बहुत प्यारा लगता है और इसलिए इनकी तस्वीरें जबरदस्त वायरल होती हैं। आथिया के करियर की बात करें तो काफी समय से किसी फिल्म में नजर नहीं आईं हैं। आथिया आखिरी बार नवाजुद्दीन सिद्दिकी के साथ फिल्म 'मोतीचूर चकनाचूर' में नजर आईं थीं

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed