{"_id":"602d3b008ebc3ee9742008a7","slug":"audience-bursts-firecrackers-during-the-screening-of-salman-khan-and-shah-rukh-khan-starrer-film-karan-arjun-in-malegaon","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शाहरुख-सलमान को एक साथ देख बेकाबू हुए फैंस, करण-अर्जुन की स्क्रीनिंग में सिनेमा हॉल में लगा डाली आग","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शाहरुख-सलमान को एक साथ देख बेकाबू हुए फैंस, करण-अर्जुन की स्क्रीनिंग में सिनेमा हॉल में लगा डाली आग
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अमरीन हुसैन
Updated Wed, 17 Feb 2021 09:35 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
करण अर्जुन की स्क्रीनिंग के दौरान भड़की आग
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सलमान खान और शाहरुख खान की फिल्मों को लेकर फैंस का क्रेज किसी से छिपा नहीं है। इन्हें साथ देखने के लिए दर्शक हमेशा उत्साहित रहते हैं। लेकिन ये क्रेज उस वक्त भारी पड़ गया जब मालेगांव में करण अर्जुन की स्क्रीनिंग के दौरान हुई आतिशबाजी से हॉल में आग भड़क गई।
2 of 5
करण अर्जुन की स्क्रीनिंग के दौरान भड़की आग
- फोटो : Social media
फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान शाहरुख-सलमान को देख दर्शकों का उत्साह नियंत्रण से बाहर हो गया। उन्होंने सिनेमा हॉल में ही पटाखे फोड़ने शुरू कर दिए। इन पटाखों से देखते ही देखते कुर्सियों में आग लग गई और हालात काबू से बाहर होने लगे। यह घटना बीते शुक्रवार 12 फरवरी की है।
3 of 5
करण अर्जुन की स्क्रीनिंग के दौरान भड़की आग
- फोटो : Social media
सिनेमा हॉल के कर्मचारियों ने मिलकर किसी तरह आग पर काबू पाया। तब जाकर मामला शांत हुआ। इस दौरान हॉल मालिक को काफी नुकसान उठाना पड़ा। मालेगांव स्थित सेंट्रल सिनेमा के मालिक शेख शफीक ने कहा कि जब भी शाहरुख-सलमान की फिल्म लगती है तो लोग इसी तरह बेकाबू हो जाते हैं। पहले भी हमने ये काफी झेला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
करण अर्जुन की स्क्रीनिंग के दौरान आतिशबाजी
- फोटो : Social media
हॉल मालिक ने बताया कि दर्शक अपने अंडरवियर में छिपाकर पटाखे ले आते हैं, जिन्हें रोकना मुश्किल हो जाता है। इसके बाद उन्होंने कहा कि लॉकडाउन में हमारे बिजनेस को काफी घाटा लगा। इसलिए जब सरकार के आदेश के बाद लॉकडाउन हट गया है तो हम कुछ पुरानी अच्छी फिल्में लगाकर नुकसान की भरपाई करने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
करण अर्जुन की स्क्रीनिंग के दौरान आतिशबाजी
- फोटो : Social media
इसके साथ ही शेख शफीक ने कहा कि हादसे के बाद किसी तरह हम अपनी संपत्ति बचाने में कामयाब रहे। अब मैंने करण अर्जुन पर्दे से उतार दी है और अजय देवगन की हलचल चला रहा हूं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।