{"_id":"5bd3e28ebdec2269b3459583","slug":"ayushmann-khurrana-badhaai-ho-and-baazaar-box-office-collection","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 8वें दिन 'बधाई हो' की ताबड़तोड़ कमाई जारी, फीका रहा 'बाजार'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 8वें दिन 'बधाई हो' की ताबड़तोड़ कमाई जारी, फीका रहा 'बाजार'
Sat, 27 Oct 2018 09:34 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 27 Oct 2018 09:34 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
badhaai ho
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आयुष्मान खुराना, सान्या मल्होत्रा और नीना गुप्ता स्टारर फिल्म बधाई हो एक नए विवाद में घिर गई है। छत्तीसगढ़ के लेखक और पत्रकार पारितोष चक्रवर्ती ने फिल्म के निर्माता, निर्देशक और लेखक पर उनकी कहानी चुराकर फिल्म बनाने का आरोप लगाया है। इस मामले में उन्होंने केस भी दर्ज कराया है हालांकि फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर इसका कोई असर पड़ता नहीं दिख रहा है।
2 of 5
badhaai ho
- फोटो : instagram
4 दिन की लंबी छुट्टियों के चलते फिल्म ने जोरदार बिजनेस तो किया ही है। उसके बाद भी इसके कलेक्शन में बढ़ोत्तरी ही देखी गई। वीकडेज होने के बावजूद बधाई हो दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब रही। फिल्म को रिलीज हुए एक हफ्ते हो चुके हैं और अभी भी ये मजबूती के साथ टिकी हुई है।
3 of 5
Badhaai Ho
- फोटो : instagram
वेबसाइट बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक, गुरुवार को बधाई हो ने करीब 4 करोड़ की कमाई की। 18 अक्टूबर को रिलीज हुई फिल्म ने इस तरह 8 दिनों में कुल 64.75 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं। फिल्म उत्तर भारत में अभी भी अच्छी कमाई कर रही है। अलग कहानी प्लॉट की वजह से इसे माउथ पब्लिसिटी का फायदा भी मिलता दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
baazaar
- फोटो : Instagram
वहीं बॉक्स ऑफिस पर इस शुक्रवार सैफ अली खान, राधिका आप्टे और चित्रांगदा की फिल्म बाजार रिलीज हुई। माना जा रहा था कि बाजार के आने से बधाई हो पर असर पड़ सकता है लेकिन इसके विपरीत बधाई के चलते बाजार का टिके रहना मुश्किल हो गया है। इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक बाजार ने ओपनिंग डे पर 2.5 करोड़ का कलेक्शन किया है।
विज्ञापन
5 of 5
Baazaar
- फोटो : Instagram
बाजार की कहानी शेयर बाजार पर आधारित है। इस फिल्म से गौरव चावला ने डायरेक्शन में डेब्यू किया है। वहीं फिल्म में विनोद मेहरा के बेटे रोहन मेहरा भी हैं। ट्रेड पंडितों के मुताबिक, फिल्म का बजट करीब 40 करोड़ रुपये है और इसे कुल 1500 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।