{"_id":"5bd1427bbdec2269b846319e","slug":"ayushmann-khurrana-badhai-ho-and-namaste-england-box-office-collection","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आयुष्मान खुराना के करियर की सबसे बड़ी हिट बनी 'बधाई हो', 'नमस्ते इंग्लैंड' साल की सुपर फ्लॉप फिल्म","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आयुष्मान खुराना के करियर की सबसे बड़ी हिट बनी 'बधाई हो', 'नमस्ते इंग्लैंड' साल की सुपर फ्लॉप फिल्म
Thu, 25 Oct 2018 09:49 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 25 Oct 2018 09:49 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
badahi ho
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आयुष्मान खुराना, सान्या मल्होत्रा और नीना गुप्ता की फिल्म बधाई हो हर दिन के साथ नए रिकॉर्ड बना रही है। यही नहीं ये फिल्म आयुष्मान के करियर की सुपरहिट फिल्म बन गई है। आयुष्मान की अब तक की फिल्मों में सबसे ज्यादा ओपनिंग कलेक्शन भी बधाई हो का ही रहा है। फिल्म को रिलीज हुए एक हफ्ते हो गए लेकिन अभी भी इसका जादू दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है।
2 of 5
badhai ho
- फोटो : file photo
बधाई हो को रिलीज के साथ दशहरे की लॉन्ग छुट्टियों का फायदा मिला। वहीं इस हफ्ते भी कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हो रही है। ऐसे में माना जा रहा है कि 7 नवंबर तक फिल्म की कमाई में बढ़ोत्तरी का अच्छा मौका है। दरअसल, इस दिन आमिर खान और अमिताभ बच्चन की ठग्स ऑफ हिंदोस्तान रिलीज होगी।
3 of 5
badhai ho
- फोटो : file photo
वेबसाइट बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक, 25 करोड़ के बजट में बनी बधाई हो ने केवल 6 दिन में 56 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन जुटा लिया है। इससे पहले राजी ने 7 दिन में 56 करोड़ का बिजनेस किया था। वहीं स्त्री ने 59 करोड़ रुपये इक्ट्ठे किए थे। अनुमान है बधाई हो 7 दिन में कुल 61 करोड़ कमा लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
namaste england
- फोटो : file photo
वहीं बधाई हो के साथ ही रिलीज हुई अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की फिल्म नमस्ते इंग्लैंड का बुरा हाल है और ये इस साल की सबसे फ्लॉप फिल्मों में शुमार हो गई है। पहले हफ्ते में फिल्म ने केवल 8 करोड़ का बिजनेस किया। फिल्म का बजट 40 करोड़ बताया जा रहा है जो कि बधाई हो की तुलना में काफी अधिक है।
विज्ञापन
5 of 5
Namaste England
- फोटो : file photo
दशहरे के मौके पर रिलीज हुई नमस्ते इंग्लैंड ने गुरुवार को 1.50 करोड़, शुक्रवार को 2 करोड़, शनिवार को 1.25 करोड़, रविवार को 1.35 करोड़, सोमवार को 50 लाख और मंगलवार को केवल 45 लाख का बिजनेस किया। फिल्म का कलेक्शन जिस तरह से गिरता जा रहा है, उस हिसाब से तो आने वाले हफ्ते में इसका टिका रहना काफी मुश्किल है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।