{"_id":"5d7c8f6a8ebc3e93dd48e6ab","slug":"ayushmann-khurrana-film-dream-girl-box-office-collection-day-1","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जन्मदिन पर 'ड्रीम गर्ल' ने बढ़ाई आयुष्मान की मुस्कान, पहले दिन के 'अंधाधुन' कलेक्शन पर 'बधाई हो'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जन्मदिन पर 'ड्रीम गर्ल' ने बढ़ाई आयुष्मान की मुस्कान, पहले दिन के 'अंधाधुन' कलेक्शन पर 'बधाई हो'
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Sat, 14 Sep 2019 12:59 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
dream girl
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
धीरे-धीरे लेकिन मजबूत कदमों से हिंदी सिनेमा में अपनी अलग पहचान बना चुके अभिनेता आयुष्मान खुराना की नई फिल्म ड्रीमगर्ल ने उन्हें उनके जन्मदिन पर एक बड़ा तोहफा दिया है। 14 सितंबर को आयुष्मान अपना जन्मदिन मना रहे हैं। निर्देशक राज शांडिल्य की ये फिल्म आयुष्मान की करियर की पहली ऐसी फिल्म बन गई है जिसकी ओपनिंग दहाई के अंकों में हुई है। फिल्म ड्रीमगर्ल रिलीज के पहले दिन कमाई के मामले में आयुष्मान की अब तक की सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है।
2 of 5
Dream Girl
- फोटो : Social Media
वहीं पिछले हफ्ते रिलीज हुई निर्देशक नितेश तिवारी की फिल्म छिछोरे ने पहले हफ्ते में शानदार कमाई करते हुए अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की स्थिति बॉक्स ऑफिस पर मजबूत की है। इस शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म ड्रीमगर्ल ने रिलीज के पहले दिन 10.05 करोड़ की कमाई करके आयुष्मान खुराना के करियर का नया रिकॉर्ड बनाया है।
3 of 5
dream girl
- फोटो : instagram
आयुष्मान की पिछली फिल्म आर्टिकल 15 की ओपनिंग सिर्फ 5.02 करोड़ रुपये की लगी थी। फिल्म बधाई हो इस लिहाज से दूसरे नंबर पर है जिसकी पहले दिन की कमाई 7.35 करोड़ रुपये हुई। आयुष्मान खुराना की अन्य फिल्मों में शुभ मंगल सावधान की ओपनिंग 2.71 करोड़, अंधाधुन की ओपनिंग 2.70 करोड़ और बरेली की बर्फी की ओपनिंग 2.42 करोड़ रुपये रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
dream girl
- फोटो : amar ujala
पहले दिन की कमाई के मामले में ड्रीमगर्ल ने तमाम दूसरी हिट फिल्मों को भी पछाड़ा है। इस साल की पहली हिट फिल्म विकी कौशल स्टारर उरी ने पहले दिन 8.20 करोड़ रुपये कमाए थे। कार्तिक आर्यन और कृति सेनन की फिल्म लुका छुपी की पहले दिन की कमाई रही थी 8.01 करोड़ रुपये, जबकि सुशांत सिंह राजपूत और श्रद्धा कपूर की फिल्म छिछोरे ने पहले 7.32 करोड़ रुपये कमाए।
विज्ञापन
5 of 5
Chhichhore film
- फोटो : file photo
छिछोरे ने अपने मजबूत कंटेंट और दर्शकों से मिली वाहवाही के चलते सातवें दिन पहले दिन से ज्यादा का कारोबार किया। इस फिल्म ने पहले हफ्ते में 68.83 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। फिल्म की दिनवार कमाई इस प्रकार रही, शुक्रवार 7.32 करोड़, शनिवार 12.25 करोड़, रविवार 16.41 करोड़, सोमवार 8.10 करोड़, मंगलवार 10.05 करोड़ और गुरुवार 7.50 करोड़ रुपये।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।