आयुष्मान खुराना हिंदी फिल्मों के मशहूर अभिनेता हैं, जिन्हें उनकी बहुमुखी प्रतिभा की वजह से जाना जाता है। अभिनेता अपने शानदार अभिनय कौशल के अलावा अपनी गायकी और लेखन के लिए भी काफी ज्यादा लोकप्रिय हैं। अभिनेता ने कहा है कि उनके सफर में भी उन्हें अन्य लोगों की तरह कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा है। एक इंटरव्यू के दौरान, अभिनेता ने उस समय को याद किया, जब सफलता ने उनके निजी जीवन को बाधित कर दिया था। अपने शुरुआती दिनों के बारे में बात करते हुए, आयुष्मान ने बताया कि विक्की डोनर के बाद की प्रसिद्धि ने उनकी प्राथमिकताओं को कैसे प्रभावित किया।
Ayushmann Khurrana: जब 'विक्की डोनर' की सफलता से बाधित हुआ आयुष्मान का निजी जीवन, पत्नी ताहिरा ने ऐसे की मदद
Ayushmann Khurrana: आयुष्मान खुराना हाल में ही अपने संगीत दौरे पर विदेश यात्रा पर निकले हैं। इस बीच उनका एक हालिया इंटरव्यू वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने 'विक्की डोनर' के बाद जीवन में आए परिवर्तन और उन्हें संभालने में अपनी पत्नी ताहिरा कश्यप के योगदान को लेकर बात की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहली फिल्म की सफलता का हुआ था असर
ऑनेस्टली सेइंग पॉडकास्ट पर अभिनेता ने बात करते हुए आगे कहा,“मैंने बहुत कम उम्र में ही पॉप स्टार्स और रोडीज में भाग लेना शुरू कर दिया था। मध्यम वर्गीय पृष्ठभूमि से आने के कारण, जब आप एक सार्वजनिक व्यक्ति बन जाते हैं, तो आपको बस यही लगता है कि आपको अपने पेशे को अपना 100 प्रतिशत देना है। आपका निजी जीवन पीछे छूट जाता है, लेकिन परिवार और रिश्तों के लिए संतुलन बनाना बहुत जरूरी है। मैंने इसे बहुत पहले ही समझ लिया था। मैंने अपनी पहली फिल्म के बाद अपना दिमाग खो दिया।"
जीवन का सबसे महत्वपूर्ण निर्णय अपने साथी को चुनना है- आयुष्मान
आयुष्मान ने लोकप्रियता हासिल करने के बाद फैंस से मिले ध्यान को लेकर भी बात किया। उन्होंने साझा करते हुए बताया कि इसने ताहिरा के साथ उनके रिश्ते को भी प्रभावित किया। उन्होंने कहा, "जब मैं पॉप स्टार्स में था, तब मेरी पत्नी मेरी गर्लफ्रेंड थी। लोग आश्चर्य करते थे कि उसने मुझमें क्या देखा। मैं समय के साथ विकसित हुआ हूं।" आयुष्मान ने आगे कहा, "आपके जीवन का सबसे महत्वपूर्ण निर्णय अपने साथी को चुनना है। सही साथी आपको ऊंचाइयों पर ले जा सकता है, जबकि गलत साथी आपके लिए सब कुछ बर्बाद कर सकता है। आपका जीवन इसी के इर्द-गिर्द घूमता है।"
Govinda: महाराष्ट्र चुनाव प्रचार के दौरान अचानक बिगड़ी गोविंदा की तबीयत, वापस मुंबई लौटे
पत्नी ताहिरा को दिया अपनी सफलता का श्रेय
उन्होंने ताहिरा को श्रेय देते हुए कहा कि आज वह जैसे व्यक्ति हैं, उसका काफी ज्यादा श्रेय ताहिरा को जाता है। उन्होंने कहा, "अगर महिलाएं मेरी ओर आकर्षित होती हैं, तो यह मेरी पत्नी की वजह से है। मैं उनकी वजह से एक खास व्यक्ति बन पाया हूं। हम साथ में थिएटर करते थे। वह हमारे लिए नाटक लिखती थीं और मैं उसमें अभिनय करता था। अंत में, यह सब दोस्ती पर आकर खत्म होता है। अगर आप दोनों एक साथ समय बिताना पसंद करते हैं, तो इसका मतलब है कि आप दोनों के बीच सब ठीक है।"
Pushpa 2: 'पुष्पा 2' के ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम से पहले टीम ने बढ़ाई उत्सुकता, जारी हुआ अभिनेता का दमदार पोस्टर
संगीत के लिए विदेशी दौरे पर निकले हैं अभिनेता
आयुष्मान खुराना अपने अभिनय के अलावा गायिकी के लिए भी जाने जाते हैं। हाल में ही वह अमेरिकी दौरे पर निकले हैं, जहां वो लोगों का अपने संगीत के जरिए मनोरंजन कर रहे हैं। इस पर बात करते हुए अभिनेता ने संगीत को अपने लिए घर वापसी जैसा बताया है। बीते दिनों ही उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया, जहां वे अपने बैंड आयुष्मान भव के साथ 14 नवंबर, 2024 को शिकागो से शुरू होने वाले अपने टूर के लिए रवाना हो रहे थे। अपने इस टूर के दौरान आयुष्मान शिकागो के बाद 24 नवंबर तक न्यूयॉर्क, सैन जोस, न्यू जर्सी और डलास सहित चार अन्य शहरों का दौरा करेंगे।
Akon: 'छम्मक छल्लो' पर एकॉन ने दी शानदार प्रस्तुति, गाना सुनकर झूम उठे फैंस