फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

B. R. Chopra: पहली फिल्म फ्लॉप होने के बाद बीआर चोपड़ा ने रचा इतिहास, 'महाभारत' बनाकर घर-घर हुए मशहूर

Sun, 05 Nov 2023 11:46 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Sun, 05 Nov 2023 11:46 AM IST
सार

बीआर चोपड़ा का पूरा नाम बलदेव राज चोपड़ा है। 1947 में उन्होंने अपनी पहली फिल्म 'चांदनी चौक' बनाना शुरू किया था, लेकिन इसी दौरान लाहौर में दंगे भड़कने लगे। तब उनको इस फिल्म की शूटिंग बंद करनी पड़ गई थी।

विज्ञापन
B R Chopra Death Anniversary Know the Intresting Fact About Mahabharat Director Career and Movies
बीआर चोपड़ा - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड के महान निर्माता और निर्देशकों में बलदेव राज चोपड़ा का नाम शामिल है। बीआर चोपड़ा ने वैसे तो कई सफल फिल्में बनाई हैं, लेकिन टीवी शो 'महाभारत' से उन्हें घर-घर में पहचान मिली थी। उन्होंने 'महाभारत' बनाकर इतिहास रच दिया था। आज वो भले ही हमारे बीच नहीं हो, लेकिन अपने किए काम के जरिए वह हमेशा हम सबके दिलों में जिंदा रहेंगे। बीआर चोपड़ा ने आज ही के दिन 5 नवंबर 2008 को इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। आइए आज उनकी पुण्यतिथि के मौके पर उनके जीवन और करियर से जुड़ी कुछ खास बातें जानते हैं।

B R Chopra Death Anniversary Know the Intresting Fact About Mahabharat Director Career and Movies
बीआर चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

पहले के दौर में जब गर किसी के घरों में टीवी नहीं होता था तब बीआर चोपड़ा की 'महाभारत' के प्रसारण के दौरान पूरा गांव उस शख्स के घर में जुटता था जहां टीवी हुआ करता था। लोग बहुत श्रद्धा भाव से इस सीरियल को देखते थे। इस टीवी सीरियल को मशहूर प्रोड्यूर बी आर चोपड़ा ने बनाया था। फिल्म 'अफसाना' से अपने करियर की शुरुआत करने वाले बीआर चोपड़ा ने महाभारत और विष्णु पुराण जैसे महाकाव्य को सीरियल के रूप में उतारने के लिए ज्यादा जाना जाता है। 

Andaz Apna Apna: करिश्मा कपूर ने 'अंदाज अपना-अपना' के शूटिंग दिनों को किया याद, आमिर खान को लेकर कही ये बात

B R Chopra Death Anniversary Know the Intresting Fact About Mahabharat Director Career and Movies
बीआर चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
बीआर चोपड़ा के शो 'महाभारत' को आज भी लोग देखना पसंद करते हैं। कोरोना लॉकडाउन के दौरान टीवी चैनल पर रामायाण और महाभारत सीरियल का प्रसारण फिर से हुआ था। इस दौरान दोनों सीरियल ने टीआरपी के मामले में सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। बीआर चोपड़ा का पूरा नाम बलदेव राज चोपड़ा है। 1947 में उन्होंने अपनी पहली फिल्म 'चांदनी चौक' बनाना शुरू किया था, लेकिन इसी दौरान लाहौर में दंगे भड़कने लगे। तब उनको इस फिल्म की शूटिंग बंद करनी पड़ गई थी। इसके बाद 1947 में विभाजन के बाद पहली बार वह मुंबई पहुंच गए और 1948 में फिल्म 'करवट' बनाई, लेकिन उनकी पहली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह फ्लॉप हो गई थी।

करोड़ों के मालिक हैं 'अनुपमा' के वनराज
 
विज्ञापन
विज्ञापन
B R Chopra Death Anniversary Know the Intresting Fact About Mahabharat Director Career and Movies
बीआर चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

इसके बाद उन्होंने 1951 में दिग्गज अभिनेता अशोक कुमार के साथ अपनी पहली सफल फिल्म 'अफसाना' का निर्माण किया। जो बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई। इसके बाद बीआर चोपड़ा ने साल 1955 में अपना खुद का प्रोडक्शन हॉउस बीआर फिल्म्स शुरू किया। इस बैनर तले बनी पहली फिल्म 'नया दौर' थी। इस फिल्म में दिलीप कुमार और वैजंतीमाला मुख्य किरदार में थे। इसके बाद उन्होंने गुमराह,  कानून, साधना, पति पत्नी और वो, हमराज, निकाह, कर्म, एक ही रास्ता और बाबुल जैसी कई सुपरहिट फिल्में दीं। वर्ष 1998 में उन्हें भारत सरकार ने सिनेमा के सबसे बड़े अवार्ड दादा साहब फाल्के से नवाजा गया था। 

बड़े खानदान की बहुएं हैं बॉलीवुड की ये हसीनाएं

विज्ञापन
B R Chopra Death Anniversary Know the Intresting Fact About Mahabharat Director Career and Movies
बीआर चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

बीआर चोपड़ा को 1988 में प्रसारित हुए उनके शो महाभारत से घर-घर में खास पहचान मिली थी।उस दौर में इसकी लागत करीब 9 करोड़ रुपये आई थी। बीआर चोपड़ा की आखिरी फिल्म 'भूतनाथ' थी। मुंबई में 5 नवंबर 2008 को बीआर चोपड़ा का निधन हो गया था। आज भी लोग इन्हें महाभारत के निर्माता के तौर पर ही जानते हैं और सदियों तक ये नाम ऐसे ही कायम रहेगा। 

Bollywood Celebs: इन सितारों के करियर के लिए संजीवनी बना ओटीटी, लिस्ट में अभिषेक-बॉबी के भी नाम

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed