फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bachchhan Paandey Box Office Prediction: पहले दिन 'सूर्यवंशी' का रिकॉर्ड तोड़ेगी अक्षय कुमार की 'बच्चन पांडे' या कमाई के मामले में रह जाएगी पीछे

Fri, 18 Mar 2022 01:37 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Fri, 18 Mar 2022 01:37 PM IST
विज्ञापन
Bachchhan Paandey Box Office Predictions Akshay Kumar and Sajid Nadiadwala film will have to collect around 15 crores on the first day for a good opening.
बच्चन पांडे - फोटो : सोशल मीडिया

अक्षय कुमार अभिनीत बहुप्रतीक्षित फिल्म 'बच्चन पांडे' को 18 मार्च यानी आज होली के मौके पर रिलीज किया गया है। इस कॉमेडी एक्शन थ्रिलर फिल्म से अक्षय कुमार, कृति सेनन और अरशद वारसी समेत सभी कलाकारों को काफी उम्मीदें हैं। फिल्म की रिलीज के लिए मेकर्स ने होली का दिन चुना है और सभी फिल्मी सितारों ने भी बच्चन पांडे के प्रमोशन में जमकर मेहनत की है, लेकिन देखना ये होगा कि यह फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन करती है या फिर सिनेमा घरों में अक्षय कुमार की आखिरी बार रिलीज हुई फिल्म सूर्यवंशी से पिछड़ जाएगी। तो चलिए जानते हैं कि क्या पहले दिन 'बच्चन पांडे' कमाई के मामले में करेगी कमाल या रह जाएगी पीछे।

Bachchhan Paandey Box Office Predictions Akshay Kumar and Sajid Nadiadwala film will have to collect around 15 crores on the first day for a good opening.
बच्चन पांडे - फोटो : सोशल मीडिया

साजिद नाडियाडवाला की फिल्म 'बच्चन पांडे' में खूब एक्शन के साथ कॉमेडी का तड़का और मसाला जोड़ा गया है। अभिनेता अक्षय कुमार ने भी फिल्म के किरदार और प्रमोशन दोनों पर खूब मेहनत की है हालांकि महामारी के दौरान सिवाय पुष्पा और अब द कश्मीर फाइल्स के अलावा बाकी फिल्में कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई हैं। ऐसे में बच्चन पांडे के कलेक्शन और पहले दिन की ओपनिंग पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं। देखना यह भी होगा कि क्या ट्रेलर और फिल्म को पोस्टर्स में ये फिल्म जितनी धमाकेदार लग रही है, वास्तव में ये दर्शकों का उतना मनोरंजन कर पाएगी या नहीं, क्योंकि कई कम बजट की फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी दमदार कहानी की वजह से अच्छी कमाई की है और इस तरह से कहा जा सकता है कि किसी भी फिल्म का अच्छा कंटेंट ही दर्शकों को सीट से बांधे रखने का काम करता है।

Bachchhan Paandey Box Office Predictions Akshay Kumar and Sajid Nadiadwala film will have to collect around 15 crores on the first day for a good opening.
अक्षय कुमार, कृति सेनन, जैकलीन - फोटो : twitter

पहले ही शुरू हो गई थी 'बच्चन पांडे' की एडवांस बुकिंग-

फिल्म बच्चन पांडे की एडवांस बुकिंग पहले ही 13 मार्च से शुरु हो गई थी, और अक्षय कुमार खुद भी अपनी दोनों को-स्टार्स कृति और जैकलीन के साथ टिकट खरीदने पहुंचे थे। जिसके बाद उन्होंने खुद इसकी जानकारी दी थी, इस दौरान फैंस की काफी भीड़ देखने को मिली और सभी ने उन्हें चीयर किया। हालांकि देखते हैं कि पिछली फिल्मों के मुकाबले इस बार अक्षय का जादू चल पाता है या नहीं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bachchhan Paandey Box Office Predictions Akshay Kumar and Sajid Nadiadwala film will have to collect around 15 crores on the first day for a good opening.
बच्चन पांडे - फोटो : Instagram

'बच्चन पांडे' को पहले दिन करनी होगी इतने करोड़ की कमाई
अगर ट्रेड एनालिस्ट की मानी जाए तो अक्षय कुमार की बच्चन पांडे को अच्छी शुरुआत करने के लिए पहले दिन तकरीबन 10 करोड़ से लेकर 15 करोड़ तक का कलेक्शन करना होगा। अगर बात अक्षय की आखिरी सिनेमाघर रिलीज की करें तो सूर्यवंशी ने अच्छी ओपनिंग की थी और पहले दिन तकरीबन 26.29 करोड़ का कलेक्शन किया था, इस तरह से अक्षय कुमार के सामने यह भी एक बड़ी चुनौती है।

विज्ञापन
Bachchhan Paandey Box Office Predictions Akshay Kumar and Sajid Nadiadwala film will have to collect around 15 crores on the first day for a good opening.
बच्चन पांडे - फोटो : सोशल मीडिया

मिल सकता है वीकेंड का फायदा-
मेकर्स ने रिलीज के लिए होली का दिन चुना है, ऐसे में लंबे वीकेंड का फायदा बच्चन पांडे को मिल सकता है और यह फिल्म अच्छी कमाई कर सकती है। फिलहाल एक हफ्ते बाद एसएस राजामौली की आरआरआर भी 25 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है और इस तरह से बच्चन पांडे को एक कड़ी टक्कर मिलेगी। हालांकि इस समय सभी को बच्चन पांडे के पहले दिन के कलेक्शन का इंतजार है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed