अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ अभिनीत 'बड़े मियां छोटे मियां' साल 2024 की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। कुछ देर पहले ही फिल्म का नया पोस्टर जारी किया गया है, जिसने दर्शकों के उत्साह को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म को लेकर बीते दिन एक बड़ी जानकारी सामने आई थी, जो कि सच साबित हुई है। रिपोर्ट थीं कि फिल्म में एक ब्लॉकबस्टर गाना होगा जिसे बॉस्को मार्टिस, जॉर्डन में कोरियोग्राफ करेंगे। खबर पक्की साबित हुई है। बॉस्को ने जॉर्डन के लिए उड़ान भर ली है। कोरियोग्राफर समेत फिल्म की स्टारकास्ट की स्पॉटेड तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैंस का खासा ध्यान आकर्षित कर रही हैं।
BMCM: बड़े मियां छोटे मियां के गाने में दिखेगी जॉर्डन की झलक, बॉस्को समेत स्टारकास्ट ने भरी उड़ान
फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' के गाने भी ग्रैंड होने वाले हैं। इस साल के सबसे बड़े गाने की शूटिंग के लिए कोरियोग्राफर बॉस्को मार्टिस समेत फिल्म की स्टारकास्ट ने जॉर्डन के लिए उड़ान भरी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'बड़े मियां छोटे मियां' के तीन गानों के जॉर्डन में शूट होने की खबरें हैं। बॉस्को के साथ अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, मानुषी छिल्लर, अलाया एफ, दीपशिखा देशमुख और जैकी भगनानी ने भी जॉर्डन के लिए उड़ान भरी है। जानकारी के अनुसार, गानों की शूटिंग जल्द शुरू होगी और दो फरवरी तक चलेगी। बताते चलें कि 'बड़े मियां छोटे मियां' जॉर्डन में शूट होने वाली बहुत कम बॉलीवुड फिल्मों में से एक होगी।
Shoaib Sana Javed Mariage: कौन हैं सना जावेद? जिससे पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शोएब मलिक ने फिर से किया निकाह
बॉस्को ने फिल्म के गानों को जॉर्डन में फिल्माए जाने की खबरों पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, ' जॉर्डन में शूटिंग को लेकर बहुत उत्साहित हूं। मैं वहां कभी नहीं गया लेकिन मैंने सुना है कि यह एक खूबसूरत देश है।' अक्षय कुमार उत्साह के साथ कहते हैं, 'बड़े मियां छोटे मियां में शानदार एक्शन है, और इसके लिए एक निश्चित इलाके की आवश्यकता होती है। वाशु भगनानी जी और निर्देशक अली अब्बास जफर ने इस शेड्यूल के लिए बहुत सोच-विचारकर जॉर्डन को चुना है। इससे पहले हमने फिल्म के लिए मुंबई, लंदन, स्कॉटलैंड और अबू धाबी में शूटिंग की थी, और अब हम जॉर्डन आए हैं।'
Animal: तनीषा मुखर्जी ने रणबीर कपूर की फिल्म को सराहा, कहा- 'समानता का समर्थन करती है, महिला विरोधी नहीं है'
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 'निर्माता बड़े पर्दे पर दर्शकों के अनुभव के लिए गानों को एक शानदार दृश्य बनाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। वे गानों के माध्यम से जॉर्डन के विभिन्न मूड और रंगों को पकड़ने की योजना बना रहे हैं। वे 400-500 लोगों का दल ले जा रहे हैं, जिसमें लगभग 200 डांसर शामिल हैं। ये गाने कितने ग्रैंड होंगे इसका अंदाजा रिपोर्ट से ही लगाया जा सकता है।'
695 Review: अयोध्या मंदिर निर्माण के 500 साल के संघर्ष को दिखाती फिल्म, थियेटर जाने से पहले यहां पढ़ें रिव्यू
अली अब्बास जफर के जरिए लिखित और निर्देशित फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' इस साल ईद के मौके पर रिलीज होगी। एक्शन थ्रिलर में पृथ्वीराज सुकुमारन, सोनाक्षी सिन्हा, मानुषी छिल्लर और अलाया एफ भी हैं। वाशु भगनानी, दीपशिखा देशमुख, जैकी भगनानी, हिमांशु किशन मेहरा, अली अब्बास जफर फिल्म के निर्माता हैं। 'बड़े मियां छोटे मियां' के कई हिस्सों की शूटिंग भारत, इंग्लैंड, स्कॉटलैंड और अबू धाबी में की गई है।
अक्षय-टाइगर ने जारी किया 'बड़े मियां छोटे मियां' का पहला पोस्टर, टीजर के रिलीज की तारीख से भी उठाया पर्दा