{"_id":"660a5e2468d9028c3c0fc084","slug":"bade-miyan-chote-miyan-director-ali-abbas-zafar-wants-to-bring-shah-rukh-khan-aamir-khan-and-ajay-devgn-2024-04-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ali Abbas Zafar: आमिर, शाहरुख और अजय देवगन को कम्फर्ट जोन से बाहर लाना चाहते हैं अली, कहा- अलग तरह का एक्शन...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Ali Abbas Zafar: आमिर, शाहरुख और अजय देवगन को कम्फर्ट जोन से बाहर लाना चाहते हैं अली, कहा- अलग तरह का एक्शन...
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Mon, 01 Apr 2024 12:42 PM IST
सार
निर्देशक अली अब्बास जफर ने कहा, 'मैं इंडस्ट्री के सभी अभिनेताओं के साथ काम करना चाहता हूं। खासतौर पर मेरी इच्छा की लिस्ट में आमिर सर, शाहरुख सर और अजय देवगन हैं। मैं उनके साथ एक्शन फिल्में करना चाहता हूं।'
निर्देशक अली अब्बास जफर अपनी आगामी फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस एक्शन मूवी में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ मुख्य भूमिका में हैं। दर्शकों को भी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। अली ने हाल ही में कहा कि वह अलग-अलग प्रोजोक्ट में शाहरुख खान, आमिर खान और अजय देवगन के साथ एक्शन फिल्में करना चाहते हैं। उन्होंने खुलासा किया कि वह सुपरस्टार अभिनीत एक्शन फिल्मों का निर्देशन करना चाहते हैं।
2 of 5
अली अब्बास जफर
- फोटो : सोशल मीडिया
अली अब्बास जफर ने कहा, 'मैं इंडस्ट्री के सभी अभिनेताओं के साथ काम करना चाहता हूं। खासतौर पर मेरी इच्छा की लिस्ट में आमिर सर, शाहरुख सर और अजय देवगन हैं। मैं उनके साथ एक्शन फिल्में करना चाहता हूं। उनमें से हर एक के साथ यह एक अलग तरह का एक्शन होगा।' उन्होंने कहा, 'जैसे, सुल्तान एक स्पोर्ट्स ड्रामा है, लेकिन इसमें एक्शन भी है। आपको हर अलग-अलग अभिनेता के लिए एक एक्शन फिल्म बनानी होगी जो उनके लिए ही हो।'
निर्देशक ने कहा, 'मैं उनके साथ ऐसी फिल्में करना चाहते हूं, जो उन्हें उनके कम्फर्ट जोन से बाहर लाए।' अली इससे पहले सलमान खान के साथ 'टाइगर जिंदा है', 'सुल्तान' और 'भारत' जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि इन अभिनेताओं के साथ सहयोग करने को किसी भी निर्देशक के लिए सपने के सच होने जैसा हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बड़े मियां छोटे मियां
- फोटो : इंस्टाग्राम
अली अब्बास जफर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' को लेकर बिजी चल रहे हैं। इसे अली अब्बास जफर ने लिखा और निर्देशित किया है। ये वाशु भगनानी, दीपशिखा देशमुख, जैकी भगनानी, हिमांशु किशन मेहरा, अली अब्बास जफर द्वारा निर्मित है।
विज्ञापन
5 of 5
बड़े मियां छोटे मियां
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ के अलावा इसमें पृथ्वीराज सुकुमारन, सोनाक्षी सिन्हा, अलाया एफ और मानुषी छिल्लर अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है। ट्रेलर में अक्षय और टाइगर देश को आतंकवादी हमले से बचाने के लिए हर संभव प्रयास करते हैं। ट्रेलर में जबर्दस्त एक्शन देखने को मिला है। ये फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।