फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुबह 4.15 बजे रिलीज होगी नवाजुद्दीन की 'ठाकरे', हिंदी फिल्म के इतिहास में पहली बार होगा ऐसा..

Wed, 23 Jan 2019 08:59 AM IST
Trainee Trainee एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Trainee Trainee Updated Wed, 23 Jan 2019 08:59 AM IST
विज्ञापन
Bal Thackeray biopic film Thackeray released at early morning
ठाकरे - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के इतिहास में ऐसी पहली बार होगा जब किसी फिल्म को 4.15 बजे रिलीज किया जा रहा हो । शिवसेना संस्थापक बाल ठाकरे (Bal Thackeray) के जीवन पर बनी फिल्म 'ठाकरे' (Thackeray) 25 जनवरी को 4.15 बजे रिलीज की जाएगी । इससे पहले फिल्म की बहुत चर्चा हो चुकी है। 'ठाकरे' में अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी बाला साहब ठाकरे का रोल निभा रहे हैं ।

Bal Thackeray biopic film Thackeray released at early morning
ठाकरे - फोटो : फिल्म

महाराष्ट्र् में शिवसेना पार्टी का गठन करने वाले बाल ठाकरे (Bal Thackeray) ने अपनी पहचान एक कद्दावर नेता की बनाई। नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर्दे पर इसी किरदार को शानदार तरीके से निभाने की कोशिश करते हुए दिख रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर आने के बाद से ही लोग उत्साहित हैं और ऐसे में इसे अच्छी ओपनिंग मिलने की संभावनाएं हैं। 

Bal Thackeray biopic film Thackeray released at early morning
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

स्पॉटब्वाय की रिपोर्ट के मुताबिक IMAX Wadala में फिल्म के फर्स्ट डे फर्स्ट शो की रिलीज का टाइम 4:15 AM रखा गया। इस सिनेमा हॉल के मालिक ने बताया, 'बाल ठाकरे को लेकर लोगों के मन में अलग-अलग किस्म के सवाल है। लोग बाल ठाकरे के उदय की कहानी देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। लोग उनके बारे में जानना चाहते हैं, इसलिए फिल्म को लेकर महाराष्ट्र में काफी डिमांड है, जिस वजह से ऐसा किया जा रहा है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Bal Thackeray biopic film Thackeray released at early morning
संजय राउत

इस फिल्म की स्क्रिप्ट शिवसेना सांसद संजय राउत ने लिखी है, वे खुद फिल्म के निर्माता भी हैं। ठाकरे को अभिजीत पानसे निर्देशित किया हैं। फिल्म की रिलीज पहले ही इसके कुछ लुक सामने आए थे जिसे लेकर नवाज की तारीफ भी हुई।

विज्ञापन
Bal Thackeray biopic film Thackeray released at early morning
रजनीकांत

बता दें कि आम तौर पर किसी भी फिल्म के रिलीज होने का पहला शो सुबह 7 बजे का होता है लेकिन साउथ एक्टर रजनीकांत की फिल्में सुबह 4 बजे भी रिलीज की जा चुकी हैं। बॉलीवुड में किसी फिल्म को इतनी सुबह रिलीज करना ऐतिहासिक होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed