Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Bollywood
›
Beast Box Office Collection Day 4: thalapathy Vijay's film failed to attract people towards the theater earn 12 crore on fourth day
{"_id":"625b906d6090181c2d2b0aac","slug":"beast-box-office-collection-day-4-thalapathy-vijay-s-film-failed-to-attract-people-towards-the-theater-earn-12-crore-on-fourth-day","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Beast Box Office Collection Day 4: विजय की फिल्म ने केजीएफ 2 के आगे टेके घुटने, चौथे दिन किया इतना कारोबार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Beast Box Office Collection Day 4: विजय की फिल्म ने केजीएफ 2 के आगे टेके घुटने, चौथे दिन किया इतना कारोबार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Sun, 17 Apr 2022 09:28 AM IST
सार
नेल्सन दिलीप कुमार द्वारा निर्देशित फिल्म बीस्ट बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल करती नहीं दिख रही है। केजीएफ चैप्टर 2 के साथ रिलीज हुई यह फिल्म यश के आगे फीकी पड़ती नजर आ रही है।
विज्ञापन
1 of 5
जोसेफ विजय की फिल्म बीस्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
नेल्सन दिलीप कुमार द्वारा निर्देशित फिल्म बीस्ट बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल करती नहीं दिख रही है। केजीएफ चैप्टर 2 के साथ रिलीज हुई यह फिल्म यश के आगे फीकी पड़ती नजर आ रही है। साउथ सुपरस्टार दलपति विजय स्टारर यह फिल्म कमाई के मामले में भी पिछड़ती जा रही है। फिल्म को रिलीज हुए 4 दिन बीत चुके हैं, लेकिन इन 4 दिनों में भी फिल्म के कारोबार में कोई खास बढ़ोतरी देखने को नहीं मिली है।
2 of 5
बीस्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
इतना ही नहीं वीकेंड का भी इस फिल्म को फायदा नहीं मिल सका। इसकी वजह से अब साउथ एक्टर विजय स्टारर यह फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 के आगे घुटने टेकती नजर आ रही है। अभिनेता विजय की स्टार पावर ने भले ही पहले दिन भीड़ को सिनेमा हॉल की तरफ खींच लिया था, लेकिन अब धीरे- धीरे यह भीड़ भी कम होती जा रही हैं।
3 of 5
बीस्ट
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
शनिवार को भी यह फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक लाने में असफल रही। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने शनिवार को घरेलू बाजार से लगभग 10 से 12 करोड़ की कमाई की, जबकि दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने लगभग 18 से 20 करोड़ का कारोबार किया। इसके साथ ही यह फिल्म 155 करोड़ रुपए ज्यादा की कमाई कर चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बीस्ट
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
साउथ अभिनेता दलपति विजय की फिल्म बीस्ट (हिंदी में रॉ) घरेलू बाजार में 3 दिनों में 70.55 करोड़ का कारोबार कर चुकी है। फिल्म ने एपी/टीजी राज्य में कुल 11.55 करोड़, कर्नाटक में 11.15 करोड़, केरल से 8.80 करोड़ और विदेशी बाजार से 39 करोड़ रुपए की कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म ने बीते 3 दिनों में कुल 143.90 करोड़ का कारोबार कर लिया है।
विज्ञापन
5 of 5
बीस्ट
- फोटो : social media
यह फिल्म सन पिक्चर्स द्वारा निर्मित है और इसका निर्देशन नेल्सन ने किया है। फिल्म की कहानी की बात करें तो फिल्म एक रॉ एजेंट पर आधारित है, जिसमें साउथ अभिनेता दलपति विजय बतौर मुख्य कलाकार नजर आ रहे हैं। रॉ एजेंट की भूमिका निभा रहे अभिनेता विजय फिल्म में हाइजैक हुए मॉल को आतंकवादियों से बचाते नजर आ रहे हैं। इस फिल्म के लिए एक्टर ने 100 करोड़ चार्ज किए हैं। विजय के साथ फिल्म अभिनेत्रा पूजा हेगड़े नजर आई हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।