फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jacqueline Fernandez: ठग सुकेश से पहले बहरीन के प्रिंस सहित इनसे जुड़ा जैकलीन का नाम, लिस्ट देख उड़ जाए होश

Fri, 23 Sep 2022 11:50 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Fri, 23 Sep 2022 11:50 PM IST
विज्ञापन
Before Sukesh Chandrasekhar Jacqueline Fernandez Love Affairs and Boyfriends from Sajid to Salman Khan
जैकलीन फर्नांडिज - फोटो : insta

श्रीलंकाई ब्यूटी और बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज इन दिनों मनी लॉन्ड्रिंग के एक केस के कारण लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं। कुछ प्रोजेक्ट्स में काम कर रही जैकलीन के काम से ज्यादा, उनके और ठग सुकेश चंद्रशेखर के रिश्ते की चर्चा जोरो पर हैं। अभिनेत्री को लगातार मनी लॉन्ड्रिंग केस में पूछताछ के लिए दिल्ली तलब किया जा रहा है। पिछले दिनों सुकेश के साथ कई इंटिमेट तस्वीरें वायरल होने के बाद से दोनों के रिश्ते का खुलासा हुआ और यह मामला सोशल मीडिया से लेकर सभी जगह फैल गया। लेकिन यह कोई पहला मौका नहीं हैं, जब जैकलीन अपनी निजी जिंदगी को सुर्खियों में आई हों। इससे पहले भी वह कई बार अपने रिश्तों को लेकर चर्चा में रह चुकीं है। श्रीलंका में जन्मी जैकलीन का नाम कई बड़े-बड़े लोगों से जुड़ चुका है, जिनमें बहरीन के राजकुमार से लेकर फिल्मी सितारों का नाम भी शामिल है। सरेआम किस करने से लेकर बॉयफ्रेंड के प्रतिबंधों तक जैकलिन की निजी जिंदगी अक्सर खबरों में बनी रहती है। आज इस रिपोर्ट में हम आपको बताएंगे कि जैकलिन का नाम सुकेश से पहले किन-किन लोगों के साथ जुड़ चुका है।

Before Sukesh Chandrasekhar Jacqueline Fernandez Love Affairs and Boyfriends from Sajid to Salman Khan
हसन बिन राशिद अली खलीफा और जैकलीन - फोटो : Social Media

राशिद अल खलीफा-जैकलीन
बहरीन में जन्म लेने वाली जैकलीन फर्नींडिज का अफेयर वहां के राजकुमार के साथ था। जी हां, जैकलीन के पहले बॉयफ्रेंड का नाम  बिन राशिद अल खलीफा था, जो बहरीन के शाही परिवार से नाता रखते हैं। लेकिन साल 2011 में जैकलीन और राशिद का ब्रेकअप हो गया था, जिसके बाद अभिनेत्री उन्हें छोड़कर बॉलीवुड में अपनी किस्मत आजमाने भारत आ गईं। जैकलीन जहां भारत आकर बॉलीवुड में मस्त हो गई थीं, वहीं ब्रेकअप से दुखी होकर राशिद अल खलीफा ने जैकी नामक म्यूजिक एल्बम रिलीज की थी। 

Before Sukesh Chandrasekhar Jacqueline Fernandez Love Affairs and Boyfriends from Sajid to Salman Khan
साजिद खान-जैकलीन - फोटो : सोशल मीडिया

साजिद खान-जैकलीन
जैकलीन और हसन बिन राशिद के बीच रिश्ता टूटने की वजह बॉलीवुड निर्देशक साजिद खान को बताया जाता है। जब जैकलीन को फिल्म 'हाउसफुल 2' ऑफर की गई थी, तभी उनका रिश्ता टूट गया था। शूटिंग के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गई थी, जिसके बाद जैकलीन का नाम साजिद खान के साथ जुड़ा था। दोनों का अफेयर जगजाहिर था। दोनों एक-दूसरे के लिए इतने गंभीर थे कि साल 2013 में दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले थे। लेकिन साजिद ने जैकलीन पर कई तरह के प्रतिबंध लगा रखे थे, जो अभीनेत्री को बर्दाशत नही हुआ। साजिद ने जैकलीन को 'जिस्म 2' और 'क्रिश 3' जैसी फिल्में तक साइन नहीं करने दी थीं। लगातार रोक-टोक से परेशान होकर जैकलrन ने अपना रिश्ता साजिद के साथ खत्म कर लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Before Sukesh Chandrasekhar Jacqueline Fernandez Love Affairs and Boyfriends from Sajid to Salman Khan
सलमान खान और जैकलीन फर्नांडीज - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान-जैकलिन
साजिद खान के बाद जैकलीन का नाम सलमान खान के साथ जुड़ा था। दोनों फिल्म 'किक' में नजर आए थे और यही वक्त ऐसा था जब  जैकलिन का नाम सलमान खान के साथ जुड़ा था। दोनों एक दूसरे की तारीफ करते नहीं थकते थे। मामला तब ज्यादा सुर्खियों में आया था, जब जैकलीन को सलमाल ने एक फिल्म के प्रमोशन के दौरान खुल्लम खुल्ला किस किया था। इतना ही नहीं सलमान ने जैकलीन को बांद्रा में 3 बीएचके फ्लैट गिफ्ट भी दिया था। लेकिन ये मामला ज्यादा दिनों तक चला नहीं। दोनों ने साफ कर दिया था कि हम एक-दूसरे के बहुत अच्छे दोस्त हैं।

विज्ञापन
Before Sukesh Chandrasekhar Jacqueline Fernandez Love Affairs and Boyfriends from Sajid to Salman Khan
सिद्धार्थ मल्होत्रा-जैकलिन - फोटो : सोशल मीडिया

सिद्धार्थ मल्होत्रा-जैकलीन
जैकलीन और सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम भी एक-दूसरे से जुड़ चुका है। दोनों 'ए जैंटलमैन' फिल्म की शूटिंग के दौरान एक दूसरे के करीब आए थे। जैकलीन पर ही आलिया और सिद्धार्थ मल्होत्रा का रिश्ता तोड़ने का इल्जाम भी लगाया जाता है। लेकिन दोनों का यह रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल सका।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed