फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'अंधाधुन से बधाई हो' तक, ये 7 किरदार आयुष्मान खुराना को बनाते हैं खास

Wed, 17 Oct 2018 10:02 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 17 Oct 2018 10:02 AM IST
विज्ञापन
best role of Ayushmann Khurrana in bollywood films
बॉलीवुड कलाकार आयुष्मान खुराना फिल्मों में हमेशा अपने अलग किरदार के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अभी तक अपने फिल्मी करियर में 10 के करीब में फिल्में की हैं। इन सभी फिल्मों में आयुष्मान खुराना ने अपने अलग-अलग किरदार से दर्शकों के दिलों जीता है। 18 अक्तूबर को उनकी आगामी फिल्म 'बधाई हो' रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों ने काफी पसंद किया है। 'बधाई हो' की रिलीज से पहले आज हम आपको आयुष्मान खुराना के उन किरदारों से रूबरू करवाते हैं जिन्हें दर्शकों ने हमेशा पसंद किया। 
best role of Ayushmann Khurrana in bollywood films
फिल्म- विक्की डोनर
आयुष्मान खुराना की यह पहली बॉलीवुड फिल्म में है। इस फिल्म में उन्होंने शुक्राणु दान करने वाले व्यक्ति की भूमिका निभाई थी। फिल्म में उनके किरदार को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। यह फिल्म साल 2012 में रिलीज हुई थी। फिल्म 'विक्की डोनर' में आयुष्मान खुराना के साथ यामी गौतम मुख्य भूमिका में थीं। 
best role of Ayushmann Khurrana in bollywood films
फिल्म- दम लगाके हईशा
आयुष्मान खुराना की यह फिल्म साल 2015 में आई थी। इस फिल्म से अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने बॉलीवुड में डेब्यू किया है। फिल्म 'दम लगाके हईशा' में आयुष्मान खुराना ने ऐसे पति का किरदार किया है जिसकी पत्नी शारीरिक रूप से उससे काफी मोटी होती है साथ ही उससे ज्यादा पढ़ी-लिखी भी होती है। इस फिल्म को दर्शकों ने न केवल पसंद किया है बल्कि इस फिल्म को कई पुरस्कार भी मिल चुके हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
best role of Ayushmann Khurrana in bollywood films
फिल्म- मेरी प्यारी बिंदु
इस फिल्म में आयुष्मान खुराना के साथ अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा नजर आई थीं। फिल्म में आयुष्मान खुराना ने ऐसे प्रेमी लड़के का किरदार निभाया है जो एक लड़की (परिणीति चोपड़ा) को बचपन से प्यार करता है लेकिन उसे कभी जाहिर नहीं करता है। आयुष्मान खुराना और परिणीति चोपड़ा की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर सकी। लेकिन दर्शकों ने उनके किरदार को काफी पसंद किया। 
विज्ञापन
best role of Ayushmann Khurrana in bollywood films
फिल्म- बरेली की बर्फी
आयुष्मान खुराना की यह फिल्म साल 2017 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उनके साथ बॉलीवुड कलाकार राजकुमार राव और अभिनेत्री कृति सेनन मुख्य भूमिका में थीं। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना ने बरेली के ऐसे लड़के का किरदार निभाया है जिसने अपनी बेवफा प्रेमिका के गम में एक किताब लिखी और यह किताब केवल फिल्म ही हीरोइन कृति सेनन को पसंद आई। फिल्म में उनके किरदार को परदे पर दर्शकों ने काफी पसंद किया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed