फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

5वें दिन 'तुम्बाड' को मिला माउथ पब्लिसटी का फायदा, काजोल और गोविंदा की फिल्मों का बुरा हाल

Wed, 17 Oct 2018 09:50 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 17 Oct 2018 09:50 AM IST
विज्ञापन
box office collection day 5 of helicopter eela fryday jalebi tumbad
helicopter eela, fryday

बीते हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर 4 फिल्में हेलीकॉप्टर ईला, फ्रायडे, जलेबी और तुम्बाड रिलीज हुईं। वीकेंड में चारों फिल्मों के कलेक्शन में थोड़ी रफ्तार देखी गई थी लेकिन मंगलवार तक आते-आते चारों फिल्मों ने काफी निराश किया है। ऐसे में इनका बजट निकालना मुश्किल लग रहा है।

box office collection day 5 of helicopter eela fryday jalebi tumbad
kajol

शुरुआत करते हैं काजोल की हेलीकॉप्टर ईला से। बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक पहले दिन ही फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन बेहद निराशाजनक रहा। अभी तक के कलेक्शन पर नजर डालें तो हेलीकॉप्टर ईला ने शुक्रवार को 75 लाख, शनिवार को 1.10 करोड़, रविवार 1.30 करोड़ और सोमवार को केवल 45 लाख रुपये बटोरे। इस तरह फिल्म ने कुल मिलाकर 3.50 करोड़ का बिजनेस कर लिया है।

box office collection day 5 of helicopter eela fryday jalebi tumbad
tumbad

वहीं छोटे बजट की तुम्बाड को माउथ पब्लिसिटी का फायदा मिलता दिखा। फिल्म ने अभी तक कुल 3.30 करोड़ का बिजनेस किया है। रिलीज के दिन यानी शुक्रवार को फिल्म ने 50 लाख रुपये कमाए, शनिवार को 1 करोड़, रविवार 1.25 करोड़ और सोमवार को 55 लाख रुपये का बिजनेस किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
box office collection day 5 of helicopter eela fryday jalebi tumbad
Jalebi

जलेबी का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल रहा। फिल्म ने 2.50 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। शुक्रवार को 40 लाख बटोरे तो वहीं शनिवार को 60 लाख, रविवार को 65 लाख और सोमवार को 25 लाख का बिजनेस किया है।

विज्ञापन
box office collection day 5 of helicopter eela fryday jalebi tumbad
fryday

गोविंदा की फिल्म फ्रायडे अब तक केवल 1.50 करोड़ ही कमा सकी। शुक्रवार को फिल्म ने 25 लाख, शनिवार को 35 लाख, रविवार को 50 लाख और सोमवार को 15 लाख की कुल कमाई की। गोविंदा ने लंबे समय बाद बॉलीवुड में वापसी की है ऐसे में माना जा रहा था कि फ्रायडे ठीक-ठाक बिजनेस कर लेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed