फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' से लेकर #MeToo पर सलीम खान के बयान तक, मनोरंजन जगत की ये हैं बड़ी खबरें

Wed, 17 Oct 2018 08:57 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 17 Oct 2018 08:57 AM IST
विज्ञापन
entertainment top news 17th october 2018
thugs of hindostan
'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का पहला गाना रिलीज

आमिर खान और अमिताभ बच्चन की आने वाली फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान का गाना वशमल्ले रिलीज हो गया है। गाने को सुखविंदर सिंह और विशाल ददलानी ने अपनी दमदार आवाज दी है। इसका संगीत अजय-अतुल ने दिया है और इसे अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखा है।

पढ़ें: अमिताभ बच्चन ने आमिर खान के साथ मनाई खुशी,'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का पहला गाना रिलीज
entertainment top news 17th october 2018
salman khan salim khan

सलीम खान ने #MeToo को किया सपोर्ट
बॉलीवुड में #MeToo कैंपेन के तहत जब सलमान खान से पूछा गया तो उन्होंने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया था लेकिन अब उनके पिता सलीम खान ने इस पर बयान दिया है। सलीम खान ने अपने टि्वटर अकाउंट पर लिखा, 'देर से ही सही लेकिन बदलाव आना शुरू तो हुआ है।' सलीम खान इस अभियान को पूरा सपोर्ट कर रहे हैं।

पढ़ें: सलमान ने #MeToo पर बोलने से किया था मना, अब सलीम खान बोले- 'अपनी नजरों से गिरकर खड़े नहीं हो पाओगे'

entertainment top news 17th october 2018
जसलीन
जसलीन को अनूप की खरीखोटी
बिग बॉस 12 में वापसी करने के बाद अनूप जलोटा इस बार जसलीन पर भड़कते नजर आए। उन्होंने सौरभ और जसलीन को खरी खोटी भी सुनाई।अनूप जलोटा ने सौरभ और जसलीन से कहा कि कैमरे पर सब दिख रहा है कि सौरभ किस तरह लड़की को मसाज दे रहा है। आप अपने घरवालों को क्या कहोगे।

पढ़ें: बिग बॉस12: घर में लौटे अनूप जलोटा, जसलीन से कहा 'सिर्फ मेकअप मत करती रहो'
विज्ञापन
विज्ञापन
entertainment top news 17th october 2018
akshay kumar
लीक हुआ अक्षय कुमार का लुक
साजिद खान पर यौन शोषण का आरोप लगने के बाद से हाउसफुल 4 सुर्खियों में है। साजिद अब फिल्म का डायरेक्शन नहीं कर रहे। विवाद के बाद वो फिल्म से पीछे हट गए। फिल्म में काम कर रहे अक्षय कुमार ने इस मामले में प्रोड्यूसर्स से भी बात की। अब फिल्म से अक्षय कुमार की एक तस्वीर सामने आई है। जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

पढ़ें: हाउसफुल 4 के सेट से अक्षय कुमार का लुक हुआ लीक, देखते ही फैंस का हैरान होना तय
विज्ञापन
entertainment top news 17th october 2018
kajol
कैसा रहा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
बीते हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर 4 फिल्में रिलीज हुईं। वीक डेज में इनके कलेक्शन में और गिरावट आई है। काजोल की हेलीकॉप्टर ईला, तुम्बाड, जलेबी और गोविंदा की फ्रायडे का बॉक्स ऑफिस पर काफी बुरा हाल है। वीकेंड में रफ्तार पकड़ने के बाद छोटी बजट की चारों फिल्मों के लिए बजट निकालना भी मुश्किल हो रहा है हालांकि तुम्बाड को माउथ पब्लिसिटी का फायदा मिलता दिख रहा है। शुरुआती दिनों की अपेक्षा फिल्म का कलेक्शन बाद में बढ़ता दिखाई दिया।

पढ़ें: चौथे दिन ही काजोल का 'हेलीकॉप्टर' हुआ क्रैश, गोविंदा की कॉमेडी के साथ 'जलेबी-तुम्बाड' भी नहीं आई रास
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed