{"_id":"5b7d37fc42c792465533615b","slug":"bharat-director-ali-abbas-zafar-said-he-is-not-angry-with-priyanka","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रियंका चोपड़ा के 'भारत' छोड़ने पर फिल्म के डायरेक्टर ने कही बड़ी बात, सलमान का भी रखा पक्ष","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
प्रियंका चोपड़ा के 'भारत' छोड़ने पर फिल्म के डायरेक्टर ने कही बड़ी बात, सलमान का भी रखा पक्ष
Wed, 22 Aug 2018 05:29 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 22 Aug 2018 05:29 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की ओर से डायेरक्टर अली अब्बास जफर और एक्टर सलमान खान की फिल्म 'भारत' को छोड़ने के बाद बॉलीवुड गलियारों में प्रियंका चोपड़ा को लेकर अफवाहों का बाजार गरम है। हर कोई यह कहने में लगा हुआ है कि प्रियंका ने सलमान खान की फिल्म 'भारत' में न काम करके एक बड़ा मौका गंवा दिया है। साथ ही इस तरह की खबरें हैं कि अचानक से फिल्म में काम न करने से सलमान खान उनसे काफी नाराज है। इस पूरे विवाद पर अब 'भारत' के निर्देशक अली अब्बास जफर ने बड़ी बात कही है।
2 of 5
अंग्रेजी वेबसाइट इंडिया टूडे की खबर के अनुसार अली अब्बास ने प्रियंका के एकदम से 'भारत' छोड़ने जाने पर कहा है- 'प्रियंका मेरी बहुत अच्छी दोस्त हैं, भारत छोड़ने से पहले प्रियंका ने मुझे आकर एक जायज कारण बताया था जिसके बाद मैं उन्हें रुकने के लिए नहीं बोल सकता था। न तो मुझे उनके किसी बात का बुरा लग रहा है और न ही मैं उनसे गुस्सा हूं। साथ ही अली अब्बस ने कहा है- 'जो भी इस इंडस्ट्री का हिस्सा है उसको प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ का भी ख्याल रखने की जरूरत है।'
3 of 5
जफर ने प्रियंका के 'भारत' छोड़ने के फैसले पर यह भी कहा- 'मैं असवंदेनशील व्यक्ति नहीं हूं, इसलिए मैं उनकी बात समझ गया कि वह क्या चाहती हैं।' भारत छोड़ने पर सलमान खान और प्रियंका की नाराजगी पर भी अली अब्बस जफर ने जवाब दिया है। उन्होंने कहा है- 'मुझे नहीं लगता कि हम इतनी छोटी सोच रखने वाले इंसान हैं कि छोटी सी अनप्रोफेशनल बात होने पर हम नाराज हो जाएं। लोगों को पूरी बात ठीक से पता नहीं होती है वह खुद जो सोचते हैं उनको ही सही मान लेते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
वहीं बात करें प्रियंका चोपड़ा के फिल्म 'भारत' विवाद की तो इस फिल्म लिए सलमान खान ने प्रियंका चोपड़ा का नाम तय किया था। लेकिन शूटिंग शुरू होने के आखिरी मौके पर प्रियंका ने सलमान की 'भारत' से किनारा कर लिया। बताया जा रहा है कि प्रियंका ने निस से सगाई करने और हॉलीवुड एक्टर क्रिस प्रैट की फिल्म 'काउब्वॉय निंजा वाइकिंग' में काम मिलने के चलते उन्होंने 'भारत' में काम करने से मना कर दिया। अब सलमान की इस फिल्म में प्रियंका की जगह करीना कैफ का साइन किया गया है।
विज्ञापन
5 of 5
आपको बता दें कि पिछले कई दिनों से बॉलीवुड के गलियारों में एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के रिलेशनशिप की खबरें छाई हैं। बीते 18 अगस्त को प्रियंका ने निक से साथ रोका करके अपने इस रिश्ते का खुलासा भी कर दिया है। प्रियंका के रोके पर उनके खास दोस्त और परिवारवाले नजर आए। साथ ही शाम की सगाई पार्टी में मुकेश अंबानी सहित बॉलीवुड के तमाम बड़े सितारे नजर आए। प्रियंका निक से अक्टूबर में शादी करेंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।