प्यार एक हसीन एहसास है, इसे शब्दों में बयां करना काफी मुश्किल है। सबके प्यार करने के तरीके अलग हो सकते हैं, लेकिन इसके मायने अलग नहीं हो सकते। प्यार कभी चेहरे पर मुस्कान लाता है तो कभी आंखों में आंसू। लेकिन जब यह होता है तो इंसान आसमान में उड़ने लगता है, उसके पैर जमीं पर नहीं टिकते। वह दुनिया को भुला बस उसी इंसान के ख्यालों में खोता चला जाता है जिससे वह प्यार करता है। उसकी रातों की नींद और दिनों का चैन खो जाता है। वह तब तक निश्चिंत होकर नहीं बैठता जब तक अपने प्यार पा नहीं लेता। दुनिया में तमाम ऐसे कपल हुए हैं जिन्हें अपने प्यार को पाने के लिए सब्र के इम्तिहान से होकर गुजरना पड़ा। इनमें भोजपुरी सिनेमा के दो सितारे विक्रांत सिंह राजपूत और मोनालिसा का नाम भी शामिल हैं। आज हम अपने इस लेख में इन्हीं दोनों की प्रेम कहानी के बारे में बात करेंगे। तो चलिए शुरू करते हैं....
Love Story: 10 साल लिव इन रिलेशनशिप, 'बिग बॉस' के घर में रचाई शादी, कुछ ऐसी है विक्रांत-मोनालिसा की लव स्टोरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म 'दूल्हा अलबेला' के सेट पर हुई पहली मुलाकात
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में फिटनेस आइकन के नाम से मशहूर अभिनेता विक्रांत सिंह राजपूत और एक्ट्रेस मोनालिसा की प्रेम कहानी काफी दिलचस्प है। जब भी किसी मोस्ट लवेबल जोड़ी का जिक्र होता है तो इस जोड़ी का नाम टॉप पर आता है। एक वक्त था जब इनके इश्क के चर्चे खूब मशहूर हुए। विक्रांत ने मोनालिसा को पटाने के लिए खूब पापड़ बेले। बात 2008 की है, उनकी पहली मुलाकात फिल्म 'दूल्हा अलबेला' के सेट पर हुई। यह वो समय था जब विक्रांत मोनालिसा के प्यार में कब डूबते चले गए उन्हें पता ही नहीं चला।
मोनालिसा के प्यार में विक्रांत का हुआ बुरा हाल
जब उनका शूट खत्म हुआ तो उसके 24 घंटे तक विक्रांत का बुरा हाल रहा। उनपर मोनालिसा के प्यार का खुमार इस कदर चढ़ा कि वह अपने होश खो बैठे थे। जब वह फिल्म की शूटिंग कर रहे थे तो उस शेड्यूल को उन्होंने इतना जिया कि मन ही नहीं कर रहा था कि ये कभी खत्म हो। उन्होंने बहुत अच्छे से शूट किए थे। धीरे-धीरे केमिस्ट्री उनकी बढ़ती गई। शूटिंग शेड्यूल खत्म होने पर उनको बहुत बुरा लग रहा था कि क्यों खत्म हो रहा है।
फिल्म के सेट पर कुछ लोग उनसे जलने लगे थे
विक्रांत ने सोच लिया था कि वह मोनालिसा को अपना जीवनसाथी बनाएंगे। उन्हें कुछ पल के लिए नहीं बल्कि जीवनभर के लिए मोनालिसा का प्यार चाहिए था। एक इंटरव्यू के दौरान विक्रांत ने बताया था कि उस समय फिल्म के सेट पर मोनालिसा का उनके साथ होना काफी लोगों को खलता था, कुछ लोग उनसे जलने लगे थे। उन लोगों को और जलाने के लिए विक्रांत मोनालिसा के बारे में जानबूझकर पूछते थे। उन लोगों को परेशान करने के लिए विक्रांत मोनालिसा के इर्द-गिर्द ही घूमा करते थे और बार-बार उनसे ही पूछते थे कि मोनालिसा कहां है? दिखाई नहीं दे रही हैं।
यह भी पढ़ें: शुक्रवार को रिलीज नहीं होगी संजय मिश्रा और विवान की फिल्म, नई रिलीज डेट को लेकर बाद में होगी घोषणा
विक्रांत के प्यार में डूब गई थी मोनालिसा
फिल्म दूल्हा अलबेला की शूटिंग के दौरान ही मोनालिसा भी विक्रांत को पसंद करने लगी थीं। मोनालिसा को भी दूरियां बर्दाश्त नहीं हो रही थीं। एक इंटरव्यू के दौरान मोनालिसा ने बताया था कि 'दुल्हा अलबेला' की शूटिंग के बाद उन्हें किसी और फिल्म की शूटिंग करनी थी। और वो बाहर चली गई थीं। इस दौरान उनका इतना बुरा हाल हो गया था, वह विक्रांत के बिना रह नहीं पा रही थीं। जब तक वो कैमरे के सामने रहती तो ठीक होता लेकिन, शूटिंग खत्म होने के बाद वह तुरंत फोन करतीं और बाकी समय वह विक्रांत के साथ फोन पर बात करती थीं।
यह भी पढ़ें: पोस्टमार्टम में हुआ तिवारी की मौत के कारण का खुलासा, इस फिल्म की करने गए थे शूटिंग