Mumbaikar: 'मुंबईकर' में पहली बार साथ दिखेंगे विक्रांत मेसी-विजय सेतुपति, इस दिन ओटीटी पर दस्तक देगी फिल्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसमें फिल्म के किरदार एक दूसरे से किसी न किसी तरह जुड़े हुए नजर आएंगे, जिनका जीवन 24 घंटे की अवधि के दौरान होने वाली कई घटनाओं से अचानक परिवर्तित हो जाता है और बाद में शहर और जीवन के प्रति किरदारों के दृष्टिकोण में परिवर्तन होता है।
Subhash Chandra Tiwari: पोस्टमार्टम में हुआ तिवारी की मौत के कारण का खुलासा, इस फिल्म की करने गए थे शूटिंग
ज्योति देशपांडे और रिया शिबू द्वारा निर्मित 'मुंबईकर' को तमिल में भी डब किया जाएगा। फिल्म में रिधु हारून, रणवीर शोरी, तान्या मानिकतला और संजय मिश्रा भी हैं। मुंबईकर में महत्वपूर्ण किरदार निभाने वाले विक्रांत मेसी ने फिल्म पर अपने विचार साझा करते हुए कहा, "विजय सेतुपति सर के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करना सौभाग्य की बात है। मैं संतोष सिवन सर की फिल्में देखते हुए बड़ा हुआ हूं। मैंने हमेशा उनके काम की प्रशंसा की है और अब उनके द्वारा निर्देशित किया जाना एक ऐसा अनुभव था जिसे मैं हमेशा संजो कर रखूंगा।"
Adah Sharma: अदा शर्मा का मोबाइल नंबर हुआ लीक और मिल रहीं धमकियां, एक्ट्रेस ने दी यह प्रतिक्रिया
मुंबईकर के बारे में बात करते हुए, विजय सेतुपति ने कहा, "यह भारतीय अभिनेताओं के लिए एक रोमांचक समय है। हमें विभिन्न भाषाओं में फिल्मों में काम करने के अवसर मिल रहे हैं। अपनी वेब सीरीज के लिए प्यार और सराहना के बाद, मैं इस फिल्म पर दर्शकों की प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहा हूं। फिल्म का कॉन्सेप्ट बिल्कुल अलग है और इसमें केवल एक दिन की कहानी दिखाई जाएगी, जिसमें काफी ट्विस्ट और टर्न देखने को मिलेंगे।"
Kunal Kemmu: किरदारों में दोहराव पसंद नहीं करते कुणाल खेमू, बताई यह वजह
निर्देशक संतोष सिवन ने ट्रेलर रिलीज पर कहा, "हिंदी फिल्म का निर्देशन करने के लिए वापस आना एक बहुत अच्छा अहसास है। मुंबईकर एक ऐसी फिल्म है जो शहर को एक-दूसरे से गुथे हुए पात्रों के माध्यम जानने का मौका देगी। एक फिल्म में इतने प्रतिभाशाली अभिनेताओं के साथ काम करना अद्भुत था!" थ्रिलर ड्रामा 'मुंबईकर' 2 जून से केवल ओटीटी पर स्ट्रीम होगी।
Pathaan VS Tiger: पठान वर्सेज टाइगर में दीपिका-कटरीना की धमाकेदार एंट्री तय, इस दिन से शुरू करेंगी शूटिंग