{"_id":"5a697bc54f1c1b7d268b66f4","slug":"bhojpuri-star-manoj-tiwari-to-file-a-pil-against-sidharth-malhotra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"माफी के बावजूद सिद्धार्थ पर FIR करवाएंगे मनोज तिवारी, Bigg Boss में बोले थे विवादित बोल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
माफी के बावजूद सिद्धार्थ पर FIR करवाएंगे मनोज तिवारी, Bigg Boss में बोले थे विवादित बोल
Thu, 25 Jan 2018 04:24 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 25 Jan 2018 04:24 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सिद्धार्थ मल्होत्रा ने हाल ही में भोजपुरी को लेकर कुछ ऐसा कमेंट किया जिसके बाद वह मुश्किल में फंसते दिख रहे हैं। पहले उन्हें एक्ट्रेस नीतू चंद्रा ने ट्विटर पर जमकर लताड़ा हालांकि सिद्धार्थ ने अपने इस कमेंट के लिए माफी मांग ली है। इसके बावजूद वह बुरे फंसते दिख रहे हैं।
2 of 5
manoj tiwari
दरअसल, अब दिल्ली से बीजेपी सांसद और भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी ने सिद्धार्थ मल्होत्रा के खिलाफ जनहित याचिका दायर की है। मनोज तिवारी ने कहा कि, मुझे अभी इसके बारे में पता चला है। सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भोजपुरी को लेकर जो भी बोला है वह शर्मनाक और बेहद आपत्तिजनक है।'
3 of 5
मनोज तिवारी ने आगे कहा कि 'इस देश के पहले राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद भोजपुरी बोलते थे। यूपी, बिहार, झारखंड में कुल 22 करोड़ लोग भोजपुरी बोलते हैं। इस देश में ज्यादातर नौकरशाहों की भाषा भोजपुरी है। ऐसे में सिद्धार्थ मल्होत्रा ने उन सभी का अपमान किया है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Sidharth Malhotra
बिग बॉस-11 में अपनी फिल्म ‘अय्यारी’ के प्रमोशन के लिए मनोज बाजपेयी और सिद्धार्थ मल्होत्रा बिग बॉस के सेट पर पहुंचे थे। जब मनोज बाजपेयी ने सिद्धार्थ मल्होत्रा को ‘टाइगर जिंदा है’ फिल्म का डायलॉग भोजपुरी भाषा में बोलने के लिए कहा तो सिद्धार्थ ने बहुत मुश्किल से डायलॉग तो बोल दिया लेकिन उन्होंने कहा कि भोजपुरी बोलते हुए उन्हें लैटरीन वाली फीलिंग आई।
विज्ञापन
5 of 5
Sidharth Malhotra
बाद में सिद्धार्थ मल्होत्रा ने ट्वीट कर लिखा, 'मैंने हाल ही में एक नई भाषा बोलने की कोशिश की, जब मैं एक टीवी शो पर था अगर मैंने अनजाने में किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाई हो तो मैं इसके लिए मैं माफी मांगता हूं। मेरा किसी का अनादर करने का कोई मकसद नहीं था।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।