सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Kartik Aaryan Films: ‘भूल भुलैया 2' बनी कार्तिक आर्यन की हाईएस्ट ओपनिंग फिल्म, देखें बाकी मूवी का रिपोर्ट कार्ड

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Mon, 23 May 2022 08:56 PM IST
विज्ञापन
Bhool Bhulaiyaa 2 Biggest Opening Film of Kartik Aaryan Know His Last Five Movies Opening Box Collection
कार्तिक आर्यन की फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन की फिल्म 'भूल भुलैया 2' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और आते ही इस फिल्म ने फैंस के बीच धमाल मचा दिया। यह एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है, जिसे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। 'भूल भुलैया 2' कार्तिक आर्यन के अब तक के करियर की सबसे बड़ी ओपनर बन गई है। इस फिल्म ने पहले ही दिन 14 करोड़ की कमाई की है और ऐसा करके इस फिल्म ने इस साल की रिलीज हुई कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े हैं। फिल्म ने पहले वीकेंड पर 50 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। खास बात ये है कि 'भूल भुलैया 2' कार्तिक आर्यन के अब तक के करियर की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म है। इससे पहले उनकी किसी भी फिल्म ने इतनी शानदार ओपनिंग नहीं की है। आइए देखते हैं उनकी फिल्में का ओपनिंग कलेक्शन।

Trending Videos
Bhool Bhulaiyaa 2 Biggest Opening Film of Kartik Aaryan Know His Last Five Movies Opening Box Collection
लव आज कल - फोटो : सोशल मीडिया

लव आज कल

'भूल भुलैया 2' से पहले कार्तिक आर्यन की फिल्म 'लव आज कल' सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में कार्तिक और सारा अली खान की जोड़ी दिखी थी। साल 2020 में रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले दिन 12.40 करोड़ का कलेक्शन किया था। हालांकि, शानदार ओपनिंग के बाद भी ये फिल्म फ्लॉप हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhool Bhulaiyaa 2 Biggest Opening Film of Kartik Aaryan Know His Last Five Movies Opening Box Collection
पति पत्नी और वो - फोटो : सोशल मीडिया

पति पत्नी और वो
इस फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ अनन्या पांडे और भूमि पेडनेकर नजर आई थीं। 2019 में रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले दिन 9.10 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। फिल्म के नाम से ही साफ है कि इसकी कहानी में पति पत्नी और वो का झोल दिखाया गया था, जिसमें कई मजेदार कॉमेडी सीन्स थे।

Bhool Bhulaiyaa 2 Biggest Opening Film of Kartik Aaryan Know His Last Five Movies Opening Box Collection
लुका छुपी - फोटो : सोशल मीडिया

लुका छुपी
साल 2019 में रिलीज हुई ‘लुका छुपी’ कार्तिक आर्यन की अच्छी फिल्मों में से एक है। इसमें कार्तिक के साथ कृति सेनन नजर आई थीं। फिल्म की कहानी में कॉमेडी के साथ लिव इन रिलेशनशिप का मुद्दा उठाया गया था, जिसे दर्शकों ने पसंद किया। इस फिल्म ने पहले दिन 8.01 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।

विज्ञापन
Bhool Bhulaiyaa 2 Biggest Opening Film of Kartik Aaryan Know His Last Five Movies Opening Box Collection
सोनू के टीटू की स्वीटी - फोटो : सोशल मीडिया

सोनू के टीटू की स्वीटी
कार्तिक आर्यन और नुसरत भरूचा अभिनित फिल्म 'सोनू के टूटी की स्वीटी' साल 2018 में रिलीज हुई थी, जिसकी कहानी को दर्शकों ने खूब पसंद किया। फिल्म में सनी सिंह भी थे, जो कार्तिक के दोस्त होते हैं। फिल्म ने पहले दिन 6.42 करोड़ के आसपास का कलेक्शन किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed