{"_id":"5cbff772bdec2214720fcea5","slug":"bhumi-pednekar-impress-with-deepika-padukone-chhapaak-look-she-said-apna-time-aa-gaya-hai","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दीपिका पादुकोण के 'छपाक' लुक से भूमि का बढ़ा हौसला, बोलीं- 'महिला प्रधान किरदारों का टाइम आ गया'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दीपिका पादुकोण के 'छपाक' लुक से भूमि का बढ़ा हौसला, बोलीं- 'महिला प्रधान किरदारों का टाइम आ गया'
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Wed, 24 Apr 2019 11:13 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
bhumi pednekar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिंदी सिनेमा की नंबर वन हीरोइन दीपिका पादुकोण ने जब से अपनी अगली फिल्म 'छपाक' के लिए प्रोस्थेटिक मेकअप के सहारे एसिड अटैक पीड़िता लक्ष्मी अग्रवाल का लुक अपने प्रशंसकों के साथ साझा किया है, तभी से लोग उनकी तारीफें करते नहीं थक रहे। ऐसा ही कुछ रिस्क भूमि पेडनेकर ने भी उठाया है फिल्म सांड़ की आंख में।
2 of 6
bhumi pednekar, taapsee pannu
हाल ही में लगातार प्रोस्थेटिक मेकअप लगाए रहने के चलते भूमि पेडनेकर के चेहरे पर पड़े छाले वाली फोटो सोशल मीडिया पर खूब वाइरल हुईं थी, लेकिन भूमि कहती हैं, ‘हिंदी सिनेमा में महिला प्रधान विषयों पर बनने वाली फिल्मों का ये गोल्डन पीरियड है और इस तरह के किरदार करने के दौरान आने वाली चुनौतियों का सामना करने के लिए हर अभिनेत्री तैयार है।’
3 of 6
bhumi pednekar
फिल्म सांड़ की आंख में भूमि दुनिया की सबसे बुजुर्ग महिला शार्प शूटर का किरदार कर रही हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की दो मशहूर महिला निशानेबाज चंदो और प्रकाशो तोमर की बायोपिक के तौर पर बन रही सांड़ की आंख में भूमि को अपनी उम्र से दसियों साल ज्यादा बड़ा दिखना है। चंदो तोमर की उम्र इन दिनों 87 साल बताई जाती है। छपाक के बाद अब भूमि का ये लुक भी सोशल मीडिया पर खूब वाइरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
bhumi pednekar
इस बारे में भूमि कहती हैं, ‘मैंने पहली बार जब छपाक में दीपिका का फर्स्ट लुक देखा तो मुझे ये बहुत अच्छा लगा। दीपिका को बिल्कुल पहचान में न आने वाले चेहरे के साथ सामने आना ही हैरान कर देने वाला है। मुझे उनके इस काम पर गर्व है और इस बात की भी मुझे खुशी हो रही है कि मौजूदा दौर की हम अभिनेत्रियां जो कुछ कर रही हैं, वह हमें और बेहतर काम करने की चुनौतियां लेकर आ रहा है।’
विज्ञापन
5 of 6
bhumi pednekar
- फोटो : अमर उजाला
वह कहती हैं, ‘हिंदी सिनेमा में महिला कलाकारों का ये गोल्डन पीरियड चल रहा है। सांड़ की आंख हो या छपाक, लीक से हटकर विषयों और मुद्दों को लेकर आज के फिल्ममेकर्स काफी सजग हैं और ये प्रशंसनीय बात है कि ये विषय ज्यादातर महिला किरदारों पर आधारित हैं। इसका एक मतलब ये भी है कि आज की तारीख में दर्शक अच्छा सिनेमा देखना चाहते हैं और ये बातें कि महिला प्रधान विषयों पर बनी फिल्में चलती नहीं हैं, अब पुरानी बात हो चुकी है।’
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।