{"_id":"5ba8bbc0867a557fe67e267b","slug":"bigbiss-12-varun-dhawan-told-the-salman-you-are-made-in-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिगबॉस 12: मंच पर सीजन का पहला सेलिब्रेटी लेकर आया 'सुई धागा', सलमान ने कबूला गिफ्ट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बिगबॉस 12: मंच पर सीजन का पहला सेलिब्रेटी लेकर आया 'सुई धागा', सलमान ने कबूला गिफ्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिगबॉस सीजन का पहला वीकेंड हर साल ही तरह इस साल भी धमाकेदार रहा। एक तरफ सलमान घरवालों की क्लॉस लेते दिखाई दिए, वहीं दूसरी तरफ वरुण ने शो में आकर चार चांद लगा दिए। अभिनेता वरुण धवन अपनी फिल्म सुई धागा का प्रमोशन करने के लिए शो का हिस्सा बने।
2 of 5
वरुण धवन
आपको बता दें कि जैसे ही वरुण सलमान से मिलते हैं तो सलमान उनसे मजाक-मस्ती करने लगते हैं। सलमान वरुण से कहते हैं कि आप पिछले सीजन में अपनी फिल्म जुड़वां 2 के संबध में आए थे। फिल्म बहुत हिट हुई, फिल्म का कलेक्शन धमाकेदार रहा। जिसके बाद वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगते हैं।
3 of 5
varun dhawan
वरुण सलमान की बात के जवाब में कहते हैं कि सर उसमें जो मेरे मम्मी-पापा बने थे उनके खाने के लाले हो गए। फिल्म के बाद मुझे काम मिलना ही बंद हो गया था। जिसके बाद मुझे अपना घर चलाने के लिए टेलर बनना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
वरुण सलमान से कहते हैं कि आप विश्व के सबसे अच्छे सुपरस्टार हो। लेकिन इसमें गौर करने वाली बात यह है कि आप मेड इन इंडिया हो। वह सलमान को एक टी शर्ट भी गिफ्ट में देते हैं। जिस पर मेड इन इंडिया लिखा होता है।
विज्ञापन
5 of 5
varun dhawan
'बिग बॉस सीजन 12' का पहला 'वीकेंड का वार' जबरदस्त रहा। सलमान खान ने 'वीकेंड का वार' के पहले दिन सभी जोड़ियों की जमकर क्लास ली तो वहीं श्रीसंथ को भी परवरिश पर सवाल उठाने पर लताड़ लगाई। 'वीकेंड का वार' का एक प्रोमो वीडियो सामने आया है जिसमें सलमान खान इस सीजन के पहले 'सुल्तानी अखाड़ा' में दो जोड़ियों को उतारने वाले हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।