फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शिवाशीष के बाद घर से बाहर हो जाएगी उनकी मोहब्बत, अनूप जलोटा को लेकर लग चुके हैं कई इल्जाम

Sun, 18 Nov 2018 04:23 PM IST
Trainee Trainee एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Trainee Trainee Updated Sun, 18 Nov 2018 04:23 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 12 After Shivashish Mishra Jasleen Matharu may evicted today
Shivashish Mishra and Jasleen Matharu - फोटो : twitter

शिवाशीष के घर से निष्कासित किए जाने के बाद रविवार को 'वीकेंड का वार' में एक और घरवाला बेघर हो जाएगा। पिछले हफ्ते घर से बेघर होने के लिए कुल 7 लोगों नॉमिनेट हुए थे। इसमें से शिवाशीष तो घर से निकाल दिया गया है ऐसे में घर से बेघर होने की तलवार अब 6 लोगों पर लटकी हुई है। तो चलिए नतीजे आने से पहले ही हम आपको बता देते हैं कि इस बार घर से कौन बेघर हो सकता है।

Bigg Boss 12 After Shivashish Mishra Jasleen Matharu may evicted today
bigg boss - फोटो : twitter

शिवाशीष के घर से जाने के बाद से बेघर होने के लिए अब 6 लोग बचे हैं जो नॉमिनेटड हैं। इसमें दीपिका कक्कड़, श्रीसंथ, दीपक ठाकुर, सृष्टि रोडे, रोहित और जसलीन मथारू का नाम शामिल है। 'बिग बॉस लाइव' वोटिंग के आधार पर सबसे ज्यादा जिस कंटेस्टेंट को वोट मिले हैं वह दीपिका कक्कड़ हैं। दीपिका कक्कड़ को 27.34% वोट मिले हैं तो वहीं दूसरे नंबर पर श्रीसंथ ने कब्जा जमाया हुआ है। श्रीसंथ को अब तक कुल 23.53% वोट मिले हैं।

 

Bigg Boss 12 After Shivashish Mishra Jasleen Matharu may evicted today
deepak thakur - फोटो : twitter

इस लिस्ट के अनुसार तीसरे नंबर पर वोट मिलने वाले दीपक ठाकुर का नाम शामिल है। दीपक को अब तक कुल 23.23% फीसदी वोट मिले हैं। दीपक के बाद चौथे नंबर पर शिवाशीष थे जिन्हें 10.04% वोट मिले थे। फिलहाल शिवाशीष शो से निकाला जा चुका है ऐसे में चौथे नंबर पर अब सृष्टि रोडे हैं। सृष्टि को अब तक 7.45% वोट मिले हैं। वहीं पांचवें नंबर पर रोहित हैं। रोहित को अब तक कुल 4.81% वोट मिले हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 12 After Shivashish Mishra Jasleen Matharu may evicted today
jasleen matharu - फोटो : twitter

आखिरी में जिस कंटेस्टेंट को सबसे कम वोट मिले हैं वह जसलीन मथारू हैं। जसलीन को अब तक कुल 3.6% वोट मिले हैं। इस लिस्ट के अनुसार जसलीन रविवार को घर से बाहर हो जाएंगी। यानी कि शिवाशीष को मिलाकर इस हफ्ते घर से कुल 2 कंटेस्टेंट बाहर हो जाएंगे। आपको बता दें, 'बिग बॉस' का कहना ना मानने के चलते सलमान खान ने 'वीकेंड का वार' में कॉमनर कंटेस्टेंट शिवाशीष को बाहर ही कर दिया। ऐसे में शो से बाहर आकर शिवाशीष ने अपने इंटरव्यू में घर की सारी पोल खोल डाली।

विज्ञापन
Bigg Boss 12 After Shivashish Mishra Jasleen Matharu may evicted today
Shivashish Mishra - फोटो : twitter

शिवाशीष ने अपने इंटरव्यू बताया 'यह निर्णय गलत था, लेकिन मैं अपनी बात पर टिका रहा है इसकी मुझे खुशी है, मुझे टारगेट किया जा रहा था, जबकि मेरे अपने उसूलों के खिलाफ नहीं जाता और बिग बॉस में भी मैंने यही किया, लेकिन मुझे दुख है कि मुझे निकाल दिया गया, बिग बॉस में वहीं होता है जो शो मेकर्स चाहते हैं और इसमें हमारा कोई फैसला नहीं होता। मैं गलत नहीं हूं, जबकि मेरे साथ कई बार गलत हुआ और मैंने स्टेंड भी लिया, अगर स्टैंड लेने के लिए निकाला गया है तो मैं बिल्कुल भी गलत नहीं हूं।' 

नोट- अमर उजाला इस वोटिंग पोल की पुष्टि नहीं करता। यह आंकड़े 'बिग बॉस लाइव वोटिंग' से लिए गए हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed