{"_id":"5b7fdd7942c79246353bb484","slug":"bigg-boss-12-tv-actor-shaleen-bhanot-to-be-a-part-of-salman-khan-show","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिग बॉस 12 में एंट्री लेगा ये विवादित एक्टर, पत्नी ने मारपीट का आरोप लगाने के बाद लिया था तलाक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बिग बॉस 12 में एंट्री लेगा ये विवादित एक्टर, पत्नी ने मारपीट का आरोप लगाने के बाद लिया था तलाक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 24 Aug 2018 04:07 PM IST
विज्ञापन
bigg boss
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है लेकिन उससे पहले कंटेस्टेंट के नामों को लेकर फैंस के बीच उत्सुकता है। पिछले कई दिनों से कुछ नामों पर चर्चा हो रही है जो इस शो का हिस्सा हो सकते हैं। माना जा रहा है शो के मेकर्स इनमें से कुछ कंटेस्टेंट से संपर्क कर रहे हैं।
शालीन भनोट
पिछले दिनों ऐसी खबर थी कि मॉडल व एक्टर मिलिंद सोमन और उनकी पत्नी अंकिता कंवर बिग बॉस में हिस्सा ले सकते हैं लेकिन बाद में मिलिंद ने इन खबरों को महज अफवाह बताया। अब बिग बॉस में एक और ऐसे कंटेस्टेंट के आने का नाम सामने आ रहा है जिसका विवादों से गहरा नाता रहा है। खबर है कि इस शो में शालीन भनोट की एंट्री हो सकती है।
शालीन भनोट,दलजीत कौर
बता दें कि शालीन और टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर का पिछले साल ही तलाक हुआ है। लगभग 2 साल पहले ही दोनों की लड़ाईयों की खबरें सामने आई थी और इसके बाद दिलजीत ने शालीन पर मारपीट का आरोप लगाया था। खबर है कि मेकर्स का शालीन को इसलिए शो का हिस्सा बनाना चाहते हैं क्योंकि उनका नाम विवादों में पहले नंबर पर आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Danny D
इतना ही नहीं रिपोर्ट के अनुसार, शो में सबसे महंगी जोड़ी ब्रिटिश पोर्न स्टार डैनी डी और उनकी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा की होगी। बिग बॉस का हिस्सा बनने के लिए यह जोड़ी सबसे ज्यादा फीस चार्ज कर रही है। खबरों की मानें तो इस जोड़ी को एक हफ्ते के 95 लाख रुपए मिलेंगे।
विज्ञापन
salman khan bigg boss
बता दें बिग बॉस के इस सीजन के दो प्रोमो रिलीज किए जा चुके हैं। इस बार शो में 21 प्रतियोगी होंगे। इनमें से 3 सेलेब जोड़ियां होंगी और 3 नॉर्मल जोड़ियां होंगी। इसके अलावा 9 जोड़ियां शो में आने के बाद बनाई जाएंगी। इसके लिए बिग बॉस किस तरह का खेल खेलेंगे, यह तो शो शुरू होने के बाद ही पता चलेगा।