शहनाज और सिद्धार्थ के बीच फिर हुई दोस्ती
सिद्धार्थ ने शहनाज को गले लगा चूमा तो ट्रेंड हुआ #sidnaz, बिग बॉस से जुड़ी पांच खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अरहान से इस शर्त पर शादी कर सकती हैं देवोलीना भट्टाचार्जी !
बिग बॉस 13 में हाल ही में रश्मि देसाई और देवोलीना भट्टाचार्जी ने दोबारा एंट्री ली है। इन दोनों के खेल में काफी बदलाव देखने को मिल रहा है। हाल ही में इन दोनों ने सभी घरवालों के साथ मिलकर काफी मस्ती की। देवोलीना भट्टाचार्जी ने शो के दूसरे कंटेस्ट अरहान खान से शादी करने की बात बोल दी।
हाल ही में रश्मि देसाई और देवोलीना भट्टाचार्जी बिग बॉट के घर में टॉक शो कर रहे थे जहां घर के अन्य सदस्य भी मौजूद थे। इसी टॉक शो के दौरान रश्मि देसाई ने देवोलीना भट्टाचार्जी ने पूछा कि अगर शो में उनका अरहान के कनेक्शन अच्छा होता है तो वह उनसे शादी करेंगे ? इस पर देवोलीना ने हंसते हुए कहा कि अगर रश्मि उनकी शादी का पूरा खर्चा उठाएंगी तो वह जरूर करेंगी शादी।
विशाल आदित्य सिंह ने इस वजह से शो में देर की वाइल्ड कार्ड एंट्री
बिग बॉस 13 का खेल हर दिन रोचक होता जा रहा है। हाल में शो में कुछ वाइल्ट कार्ड एंट्री हुईं जिसके बाद शो में नए-नए तरह के मोड़ देखने को मिले। अब घर के सदस्यों में एक और नाम जुड़ गया है। वह नाम नच बलिए के पूर्व कंटेस्टेंट विशाल आदित्य सिंह का है। विशाल, नच बलिए 9 में अपनी लड़ाइयों के कारण काफी चर्चा में रहे थे। शो में उन्होंने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड मधुरिमा तुली के साथ एंट्री ली थी। गौरतलब है कि विशाल आदित्य सिंह बिग बॉस के घर में अन्य वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के साथ भी एंट्री करते लेकिन नच बलिए की वजह से उन्होंने बाद में वाइल्ड कार्ड एंट्री की है।
भाई असीम रियाल को लेकर बोले भाई उमर
'बिग बॉस 13' को लेकर असीम रियाज के भाई उमर रियाज ने एक बार फिर से प्रतिक्रिया दी है। हाल ही में उमर रियाज ने बॉलीवुड लाइफ को अपना इंटरव्यू दिया। इस दौरान उनसे बिग बॉस के घर में असीम रियाज की लड़कियों के साथ बॉन्डिंग को लेकर सवाल पूछे गए। इस पर उमर रियाज ने कहा कि पहले उन्हें लगा कि असीम की माहिरा शर्मा से अच्छी बॉन्डिंग हो सकती है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और ये अच्छी बात है। इसके बाद उमर रियाज ने कहा है कि उन्हें लगता है कि असीम की अच्छी बॉन्डिंग हिमांशी खुराना से हो सकती है क्योंकि असीम और हिमांशी दोनों समझदार और लोगों का सम्मान करते हैं।
बिग बॉस 13: सिद्धार्थ शुक्ला का विंदू दारा सिंह ने किया सपोर्ट
Bigg Boss will try every possible methods to break a strong player. It’s tested on all. No one is spared. So far Sidharth Shukla has held his ground ! #BB13
आम दर्शकों के अलावा मनोरंजन जगत की हस्तियां भी सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 13 को काफी पसंद कर रही हैं। छोटे पर्दे के कई सितारे बिग बॉस 13 में अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट्स को लेकर प्रतिक्रिया दे चुके हैं। इस बीच बिग बॉस के पूर्व कंटेस्टेंट विनर विंदू दारा सिंह ने शो के कंटेस्टेंट सिद्धार्थ शुक्ला को सपोर्ट किया है। उन्होंने ट्विटर पर सिद्धार्थ सपोर्ट करते हुए एक ट्वीट किया। उन्होंने लिखा- बिग बॉस एक मजबूत खिलाड़ी को तोड़ने के लिए हर संभव तरीके आजमाएंगे। यह सभी के साथ किया गया है, किसी को भी नहीं बख्शा। अब तक सिद्धार्थ शुक्ला ने अपना मैदान संभाल रखा है।