बिग बॉस का सीजन 15 अब धीरे- धीरे अपने फिनाले की ओर बढ़ रहा है। इस सीजन में जब से राखी सावंत की एंट्री हुई है, तब से एंटरटेनमेंट का डोज बढ़ गया है। हाल ही में जारी किए गए प्रोमो के मुताबिक अपकमिंग एपिसोड़ में सदस्यों को अपने घरवालों से बात करने का मौका मिलाता है। इस दौरान राखी सावंत अपनी मां को देख भावुक हो उठीं।
Big Boss15: मां को देख छलक उठे राखी सावंत के आंसू, करण कुंद्रा के साथ रिश्ते पर तेजस्वी प्रकाश के भाई ने कही ये बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महीनों बाद घरवालें को अपने परिवार से बात करने का मौका मिला है। सभी घरवालों के चेहरे पर परिवार से मिलने की खुशी और आंखों में नमी साफ तौर पर दिखाई दे रही है।
मां से कही अपने दिल की बात
जब राखी सावंत अपनी मां को देखती हैं, तो उनकी आंखों से आंसु छलक उठते हैं। भावुक राखी अपनी मां से कहती हैं कि बिग बॉस के घर के अंदर भी मुझे सिर्फ तेरी चिंता रहती है। मेरी जान सिर्फ तुझमें ही अटकी रहती है मां।
करण और तेजस्वी के रिश्ते पर घरवालों ने कही ये बात
वहीं प्रोमो में तेजस्वी प्रकाश का भाई करण कुंद्रा के बारे में बात करते नजर आ रहे हैं। करण के परिवार ने तेजस्वी को स्वीकार कर लिया है। उनके पिता ने कहा कि तेजस्वी अब उनके परिवार का हिस्सा हैं। दूसरी तरफ तेजस्वी के परिवार ने भी रिश्ते को हरी झंडी दे दी गई है। तेजस्वी की मां और भाई को भी करण पसंद आ गए हैं। इनके अलावा अभिजीत बिचकुले ने भी अपने परिवार से बात की।