फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aishwarya Sharma: बिग बॉस से निकाले जाने पर छलका ऐश्वर्या शर्मा का दर्द, बोलीं- मेरे साथ बहुत गलत हुआ

Mon, 25 Dec 2023 08:05 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 25 Dec 2023 08:05 PM IST
विज्ञापन
Bigg boss 17 contestant aishwarya sharma speaks about her shocking eviction and journey in salman khan show
ऐश्वर्या शर्मा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

चर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस 17' फैंस के बीच खूब पसंद किया जा रहा है। इसमें 'गुम है किसी के प्यार में' फेम अभिनेत्री ऐश्वर्या शर्मा ने भी शिरकत की। हालांकि, फिलहाल सलमान खान के शो से उनकी छुट्टी हो चुकी है। हाल ही में मीडिया के सामने ऐश्वर्या ने रियलिटी शो में अपनी यात्रा पर बात की। इसके अलावा शो से निकालने जाने पर भी उनका दर्द झलका। इसके लिए उन्होंने ईशा मालवीय पर सारा दोष मढ़ा है। 

Bigg boss 17 contestant aishwarya sharma speaks about her shocking eviction and journey in salman khan show
ऐश्वर्या शर्मा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

ऐश्वर्या ने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'बुरा लगता है जब आप वोटिंग नहीं, बल्कि रुल ब्रेकिंग के आधार पर बाहर आते हैं। जब आपकी गलती नहीं है और आपको भुगतना पड़ रहा है, ये बहुत गलत चीज है। और ये मेरे साथ हुआ है। किसी एक आदमी को पावर नहीं देनी चाहिए। ये बहुत बड़ा शो है, बहुत बड़ा प्लेटफॉर्म है। बहुत सारे लोगों की टीम एक उद्देश्य से यहां काम करती है। अगर ये उद्देश्य पूरा नहीं हो रहा है और आप उनकी उम्मीदों पर पानी फेर रहे हैं तो ये ठीक नहीं है। यह अन्याय है'। 

Bigg boss 17 contestant aishwarya sharma speaks about her shocking eviction and journey in salman khan show
ऐश्वर्या शर्मा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

ऐश्वर्या शर्मा ने आगे कहा, 'आप देख सकते हैं कि ईशा किसके साथ रह रही थी। वह चमची बन चुकी है अंकिता लोखंडे की। ईशा के लिए मैं खतरा बन चुकी थी, क्योंकि मैंने उन्हें नॉमिनेट किया था। वो गेम, गेम नहीं है, जहां कॉपी की जा रही है। कुछ नया करते अपने दिमाग से तो बेहतर होता। लेकिन, ठीक है। आप खेलिए अपने मन से, रटा रटाया खेल। आपके लिए यही अच्छा है'। 
Year Ender 2023: कियारा-सिद्धार्थ से लेकर परिणीति-राघव तक, इन सितारों ने शादी कर खाई साथ जीने-मरने की कसमें

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg boss 17 contestant aishwarya sharma speaks about her shocking eviction and journey in salman khan show
ऐश्वर्या शर्मा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

ऐश्वर्या ने नील भट्ट को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा, 'नील को वोकल होना चाहिए। इस खेल में भी और सामान्य रूप से भी। वो कमजोर तो कहीं नहीं पड़ेगा। मेरे जाने के बाद वो ईशा पर चिल्लाया है। वह बहुत आहत है मेरे जाने से। वह इसकी उम्मीद नहीं कर रहा था। मैं रूल ब्रेकिंग के आधार पर नहीं जा सकती थी। मैं बहुत अनुशासित लड़की हूं। मैंने अपना हर काम टाइम पर किया'। ऐश्वर्या ने आगे कहा, 'शो में ईशा ने साफ कहा था कि किसी आधार पर निकाला जरूरी है क्या? मेरी जिससे नहीं बनती, मैं उसे निकालूंगी। उसने अपनी निजी खुंदक निकाली है मेरे से, उसमें कोई बड़ी बात नहीं। ईशा ने कहा कि इसमें मेरा नुकसान हुआ है'। ऐश्वर्या ने कहा, 'मैं स्क्रीन पर बहुत मजबूत हो रही थी। शायद ईशा को ये महसूस हुआ होगा'। 
Christmas 2023: नव्या नवेली और अगस्त्य ने कपूर परिवार के साथ मनाया क्रिसमस, साझा कीं तस्वीरें

विज्ञापन
Bigg boss 17 contestant aishwarya sharma speaks about her shocking eviction and journey in salman khan show
नील भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

अंकिता और नील की झड़प को लेकर कहा कि हसबैंड-वाइफ हैं वो, उनकी आपसी केमिस्ट्री है। वायरल वीडियो में हाथ उठाते दिखे हैं, लेकिन पता नहीं इसमें कितनी सच्चाई है। उनके रिलेशन पर मैं कुछ नहीं कहूंगी। मैं इतना ही बोलना चाहूंगी कि विक्की ने कॉल किया था कि हंसी-खुशी रहेंगे। लेकिन, शुरुआत से वो कितने हंसी-खुशी रहे, सबने देखा। वे शुरू से हमारे खिलाफ रहे हैं। ऐश्वर्या ने अंकिता के लिए कहा, 'वो फ्लॉप है। हसबैंड के कहने पर चलती है। खुद का कुछ नहीं होता। जो विक्की कहते हैं, वही करती हैं'। इस दौरान ऐश्वर्या ने दर्शकों से नील भट्ट को सपोर्ट करने की गुजारिश की। उन्होंने कहा, 'अब मैं बाहर आ गई हूं तो प्लीज सपोर्ट कीजिए। नील बहुत अच्छा इंसान है। उसके लिए वोट कीजिए, उसे जिताइए'।
Dunki: हंसल मेहता ने शाहरुख खान की डंकी को लेकर दी प्रतिक्रिया, कहा- 'परफेक्ट नहीं है लेकिन...'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed