कई टीवी सीरियल्स में काम चर चुकीं डॉली बिंद्रा (Dolly Bindra) का आज जन्मदिन है। डॉली का जन्म 1970 में पंजाब में हुआ था। डॉली ने 18 साल की उम्र में ही बॉलीवुड में काम करना शुरू कर दिया। इसके बाद उन्होंने 'हम सब एक हैं', 'गदर', 'क्रेजी 4' जैसी फिल्मों में काम किया है। डॉली को बिग बॉस के सीजन 4 में में लड़ाई झगड़े के लिए भी जाना जाता है।
Bigg Boss में अंडे के लिए डॉली बिंद्रा ने की थी मनोज तिवारी से जमकर लड़ाई, 10 साल बाद दिखती हैं ऐसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉली बिंद्रा फिल्मों और टेलीविजन में काम कर चुकी हैं। बिग बॉस सीजन 4 में वाइल्ड कार्ड एंट्री लेने वाली डॉली बिंद्रा (Dolly Bindra) ने काफी हंगामा मचाया था। शो के दौरान वह अपनी दमदार आवाज और अपशब्दों की वजह से काफी लाइम लाइट में रहीं। डॉली बिंद्रा ने शो के दौरान घरवालों से खूब झगड़ा किया था।
डॉली की सबसे फेमस लड़ाई हुई थी मनोज तिवारी के साथ। एक अंडे को लेकर शुरू हुई ये लड़ाई इतनी बढ़ गई कि डॉली ने मनोज को काटने की धमकी तक दे डाली। दरअसल डॉली का कहना था कि बिग बॉस ने खाना बनाने से मना किया है लेकिन मनोज तिवारी का कहना था कि वो अंडा खाना चाहते हैं।
दोनों की ये बहस इतनी आगे बढ़ गई थी कि गाली गलौच तक बात पहुंच गई। मनोज तिवारी के सपोर्ट में खड़ी हुईं श्वेता तिवारी से भी डॉली की खूब लड़ाई हुई थी। बिग बॉस सीजन 4 (Bigg Boss 4 Winner) की विनर श्वेता तिवारी बनीं थीं। बात करें मनोज तिवारी की तो आज राजनीति में उनका कद काफी ज्यादा है। मनोज तिवारी दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष हैं। लोग उन्हें दिल्ली के मुख्यमंत्री के तौर पर भी देख रहे हैं।
यहां देखें वीडियो
इसके अलावा डॉली ब्रिंद्रा राधे मां को लेकर भी चर्चा में रहीं हैं। डॉली बिंद्रा ने राधे मां पर यौन शोषण का आरोप बताया था। डॉली बिंद्रा ने राधे मां पर साल 2015 में आरोप लगाया था। डॉली का कहना था कि राधे मां ने उनसे किसी अजनबी के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए कहा था।