जाने माने अभिनेता बिक्रमजीत कंवरपाल (Bikramjeet Kanwarpal) का कोरोना (Covid 19) के चलते निधन हो गया है। पिछले दिनों बिक्रमजीत कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। उनका इलाज भी जारी था लेकिन शनिवार की सुबह खबर आई कि वो कोरोना से जंग हार गए। बिक्रमजीत दिखने में काफी फिट थे। उनका जन्म 29 अगस्त 1968 को हिमाचल प्रदेश में हुआ था।
13 साल तक की देश की सेवा फिर बचपन के सपने को किया पूरा, इन फिल्मों से चर्चा में आए बिक्रमजीत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिक्रमजीत के पिता द्वारका नाथ कंवरपाल भी भारतीय सेना में अधिकारी थे। जिन्हें 1963 में कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया था। 1986 में बिक्रमजीत कंवरपाल ने द लॉरेंस स्कूल, सनावर से अपनी पढ़ाई पूरी की और पिता की तरह ही 1989 में भारतीय सेना में शामिल हो गए। जहां उन्होंने लगभग 13 साल तक देश की सेवा की।
इसके बाद बिक्रमजीत ने फिल्मी दुनिया का रुख किया। वे बचपन से ही अभिनेता बनना चाहते थे। साल 2003 में उन्होंने एक्टिंग डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। अपने अबतक के फिल्मी करियर में बिक्रमजीत ने लगभग 41 फिल्मों में काम किया। इसके अलावा वे टेलीविजन धारावाहिकों जैसे दीया और बाती हम, ये हैं चाहतें, दिल ही तो है और 24 का हिस्सा रहे।
अभिनेता के निधन पर कई सितारों ने शोक व्यक्त किया है। कास्टिंग डायरेक्टर और फिल्ममेकर मुकेश छाबरा ने भी बिक्रमजीत कंवरपाल को श्रद्धांजलि दी है। फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने ट्वीट करते हुए लिखा, "आज सुबह Covid के कारण अभिनेता मेजर बिक्रमजीत कंवरपाल के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ। वे एक सेवानिवृत्त सेना अधिकारी थे जिन्होंने कई फिल्मों और टेलीविजन धारावाहिकों में सहायक भूमिकाएं निभाई थीं। उनके परिवार और दोस्तों के प्रति हार्दिक संवेदना।''
Sad to hear about the demise of actor Major Bikramjeet Kanwarpal this morning due to #Covid.
A retired army officer, Kanwarpal had played supporting roles in many films and television serials.
Heartfelt condolences to his family & near ones.
ॐ शान्ति !
🙏
एक्टर मनोज बाजपेयी, श्रिया पिलगांवकर, रोहित रॉय, नील नितिन मुकेश, सहित कई कलाकारों ने ट्वीट कर शोक जताया है। मनोज बाजपेयी ने लिखा, ''हे भगवान, कितना दुखद समाचार है। हम एक दूसरे को 14 सालों से जानते थे, 1971 फिल्म की शूटिंग पर हमारी पहचान हुई थी। बहुत हैरान कर देने वाली खबर।''
Oh my god!!! What a sad news !!! We knew each other for 14 yrs since the making of 1971 ! REST IN PEACE MAJOR !!!🙏 So Shocking!!! https://t.co/JUzj4aLR29