{"_id":"5c89bff1bdec22143439c09a","slug":"birthday-special-aamir-khan-rejected-divya-bharti-for-darr","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आमिर खान के उस धोखे से टूट गईं थीं दिव्या भारती, फिर लिया ऐसा बदला","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आमिर खान के उस धोखे से टूट गईं थीं दिव्या भारती, फिर लिया ऐसा बदला
Thu, 14 Mar 2019 08:14 AM IST
anand anand
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Thu, 14 Mar 2019 08:14 AM IST
विज्ञापन
divya bharti
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिव्या भारती एक ऐसी एक्ट्रेस थीं जिनके तेजी से उभरते स्टारडम ने उनके को-स्टार्स और बाकी एक्टर्स को नाकों चने चबा दिए थे। लेकिन इसी स्टारडम की वजह से आमिर खान ने उनके साथ एक ऐसा धोखा किया जिसने दिव्या भारती को अंदर तक हिला कर रख दिया था... लेकिन दिव्या भारती ने भी आमिर से इसका बदला ले ही लिया और ऐसा लिया कि आज तक भी आमिर को वो टीस खलती होगी।
दिव्या भारती
- फोटो : file photo
ये बात उन दिनों की है जब यश चोपड़ा फिल्म 'डर' बना रहे थे। यश चोपड़ा काफी मशहूर डायरेक्टर थे। फिल्म इंडस्ट्री में ऐसा कोई भी एक्टर नहीं था जो उनके साथ काम ना करना चाहता हो। आमिर को भी जब यश चोपड़ा के साथ इस फिल्म में काम करने का मौका मिला तो वो फूले नहीं समाए। चूंकि आमिर हमेशा से ही अपनी फिल्मों और रोल को लेकर काफी सलेक्टिव रहे हैं इसलिए इस फिल्म के लिए भी उन्होंने यश चोपड़ा को अपने रंग दिखाने शुरू कर दिए।
divya bharti
- फोटो : file photo
फिल्म की लीड हीरोइन दिव्या भारती थीं। दिव्या उस वक्त की सुपरस्टार थीं...हर कोई उनके साथ काम करना चाहता, लेकिन आमिर को ना जाने क्या दिक्कत थी। वो ना सिर्फ फिल्म के क्लाइमेक्स में बदलाव चाहते थे बल्कि ये भी चाहते थे कि दिव्या भारती को हटाकर फिल्म में जूही चावला को ले लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
दिव्या भारती
- फोटो : file photo
दरअसल दिव्या भारती के साथ आमिर का एक्सपीरिएंस अच्छा नहीं रहा। लंदन में हुए एक लाइव शो के दौरान दिव्या भारती अपना एक डांस स्टेप भूल गईं। उस लाइव शो में आमिर खान उनके पार्टनर थे। आमिर ने दिव्या की गलती देखी और बाकी गानों से भी हाथ खींच लिए। आमिर ने दिव्या को छोड़ अपनी परफॉर्मेंस जूही चावला के साथ दी। इससे दिव्या भारती का दिल टूट गया और वो खूब रोईं। इसका जिक्र दिव्या भारती ने एक इंटरव्यू में भी किया था।
विज्ञापन
दिव्या भारती
- फोटो : file photo
आमिर का दिल तो नहीं पसीजा लेकिन सलमान से ये देखा ना गया। सलमान दिव्या भारती की मदद के लिए आए। थके हुए होने और पैर में चोट लगे होने के बाद भी सलमान ने दिव्या भारती के साथ परफॉर्म किया। जब दिव्या भारती को 'डर' फिल्म ऑफर हुई और पता चला कि उनके हीरो आमिर हैं तो उन्होंने पिछली बातें भुलाकर फिल्म के लिए हांमी भर दी, लेकिन आमिर के तो मन में जैसे वही पुराना गुस्सा था..फिर क्या था उन्होंने दिव्या भारती के साथ फिल्म में काम करने से मना कर दिया और अपनी जिद पर अड़ गए। आखिरकार थक-हारकर यश चोपड़ा को दिव्या भारती को फिल्म से हटाना पड़ा और तब जूही चावला को लिया गया।