फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mahesh Bhatt Birthday: इन तीन हसीनाओं से रहा महेश भट्ट का अफेयर, दूसरी शादी के लिए कर बैठे थे धर्म परिवर्तन

Tue, 20 Sep 2022 09:53 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Tue, 20 Sep 2022 09:53 AM IST
विज्ञापन
Birthday Special mahesh bhatt controversial love life wedding with soni razdan and extra marital affairs
महेश भट्ट, किरण और सोनी राजदान - फोटो : Social Media

बॉलीवुड के दिग्गज फिल्म निर्देशक महेश भट्ट आज 74 वर्ष के हो गए हैं। 20 सितंबर 1948 को मुंबई में जन्मे महेश ने हिंदी सिनेमा को एक से एक हिट फिल्में दी हैं। उन्होंने 'राज', 'जिस्म', 'पाप', 'मर्डर', 'रोग', 'जहर', 'मर्डर 2', 'जिस्म 2' जैसी कई बोल्ड फिल्मों के डायरेक्शन किया है। महेश भट्ट की फिल्मों का कंटेंट लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लेता था। इसके अलावा, उनकी निजी जिंदगी में भी काफी कुछ ऐसा हुआ है, जिसके बारे में सुनकर ही लोगों के होश उड़ जाते हैं। महेश भट्ट की लव लाइफ हमेशा विवादों में रही। उनका नाम कई हसीनाओं से जुड़ा है। आइए आज उनके बर्थडे पर आपको उनकी लव लाइफ के बारे में बताते हैं। 

Birthday Special mahesh bhatt controversial love life wedding with soni razdan and extra marital affairs
महेश भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

लोरिएन ब्राइट से पहली शादी
महेश भट्ट की पहली पत्नी का नाम लोरिएन ब्राइट हैं। दोनों की पहली मुलाकात उन दिनों हुई थी जब महेश भट्ट कॉलेज में पढ़ते थे और लोरिएन बॉम्बे स्कॉटिश अनाथालय में पढ़ती थीं। दोनों की दोस्ती हुई और फिर प्यार भी शुरू हो गया। कहा जाता है कि महेश भट्ट लोरिएन से मिलने उनके अनाथालय में जाते थे लेकिन एक दिन वे पकड़े गए। हालांकि, कुछ समय बाद ही दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया था और तब लोरिएन ने अपना नाम बदलकर किरण कर लिया थाा। कहा जाता है कि जब महेश भट्ट का नाम परवीन बाबी से जुड़ने लगा था तो यह बात उनकी पत्नी को बिल्कुल पसंद नहीं आई, जिस वजह से दोनों अलग हो गए।

Birthday Special mahesh bhatt controversial love life wedding with soni razdan and extra marital affairs
महेश भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

परवीन बाबी के साथ रिश्ता
महेश भट्ट पहले से शादीशुदा होने के बाद भी परवीन बाबी के साथ रिश्ते में आए थे। उन्होंने साल 1977 में परवीन से अपने प्यार का इजहार किया था। इतना ही नहीं, वह अपनी पत्नी को छोड़कर अभिनेत्री के साथ उन दिनों लिव-इन में रहने लगे थे। दोनों ही एक-दूसरे के प्यार में पागल थे। लेकिन जैसे ही महेश को परवीन की बीमारी Schizophrenia के बारे में पता चला तो दोनों का रिश्ता पूरी तरह बदल गया। महेश भट्ट और परवीन बाबी धीरे-धीरे अलग हो गए। वहीं, एक दिन परवीन बाबी का शव उनके घर में मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
Birthday Special mahesh bhatt controversial love life wedding with soni razdan and extra marital affairs
पूजा भट्ट, सोनी राजदान, आलिया भट्ट, महेश भट्ट - फोटो : instagram/maheshfilm

दूसरी शादी के लिए कबूला इस्लाम
इसके बाद महेश भट्ट की जिंदगी में सोनी राजदान की एंट्री हुई। कहा जाता है कि जब महेश भट्ट का रिश्ता सोनी राजदान से जुड़ा था तब वह अपनी पहली पत्नी के साथ ही रह रहे थे। हालांकि, बाद में सोनी और महेश ने इस्लाम धर्म कबूल कर लिया और फिर शादी रचाई, जिसके बाद कपल की दो बेटियां शाहीन भट्ट और आलिया भट्ट हुईं।

विज्ञापन
Birthday Special mahesh bhatt controversial love life wedding with soni razdan and extra marital affairs
महेश भट्ट और पूजा भट्ट का बोल्ड किस - फोटो : फाइल फोटो

बेटी को किया किस
महेश भट्ट ने उस समय सबसे ज्यादा बवाल खड़ा कर दिया था जब वह अपनी बेटी पूजा के साथ एक फोटोशूट में लिपलॉक करते दिखे थे। इस फोटोशूट के बाद महेश को चौतरफा आलोचना का सामना करना पड़ था। इस फोटोशूट के दौरान पूजा अपने पापा महेश भट्ट की गोदी में बैठी दिखी थीं और दोनों किस कर रहे थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed