{"_id":"5892b3be4f1c1bc24ee819e1","slug":"birthday-special-story-of-shamita-shetty","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bdy Spcl: बहन की शादी के लिए 'बिग बॉस' का घर छोड़ आई थीं शमिता शेट्टी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bdy Spcl: बहन की शादी के लिए 'बिग बॉस' का घर छोड़ आई थीं शमिता शेट्टी
Fri, 03 Feb 2017 09:06 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 03 Feb 2017 09:06 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
शमिता शेट्टी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अपनी बोल्ड इमेज के साथ भारतीय सिनेमा में एंट्री करने वाली शमिता शेट्टी आज अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं। शमिता ने फिल्म 'मोहब्बतें' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। अपनी पहली ही फिल्म में शमिता बेहद छोटे कपड़े पहने नजर आई थीं। इसी फिल्म से उनकी बोल्ड इमेज दुनिया के सामने आ गई थी। इसके बाद शमिता ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
हन की शादी के लिए 'बिग बॉस' का घर छोड़ आई थीं शमिता शेट्टी
2 of 7
शमिता शेट्टी
शमिता शेट्टी बॉलीवुड की बेहतरीन अदाकारा शिल्पा शेट्टी कुंद्रा की बहन हैं। शमिता का जन्म मेंगलुरु में हुआ था। शमिता ने अपनी पढ़ाई सेंट एंथोनी गर्ल्स हाईस्कूल से की है। इसके बाद उन्होंने सीडेनहम कॉलेज मुंबई से अपना ग्रेजुएशन पूरा किया। अपनी पहली फिल्म के लिए शमिता को आइफा बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस के अवॉर्ड से नवाजा गया था। आज हम आपको उनके बारे में कुछ अनसुनी बातें बताते हैं।
हन की शादी के लिए 'बिग बॉस' का घर छोड़ आई थीं शमिता शेट्टी
3 of 7
शमिता एक्ट्रेस और मॉडल होने के साथ एक इंटीरियर डिजाइनर भी हैं। शमिता अभी अपने करियर में उड़ान भरने की कोशिश कर ही रही थीं कि वो अचानक एक कंट्रोवर्सी में फंस गईं। एक फोटोग्राफर ने उनकी आपत्तिजनक स्थिति में फोटो खींच ली।
इस फोटो ने काफी बवाल मचाया औऱ शमिता काफी परेशान हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
हन की शादी के लिए 'बिग बॉस' का घर छोड़ आई थीं शमिता शेट्टी
4 of 7
शमिता शेट्टी
मीडिया में उनकी इस तस्वीर का बहुत तमाशा बनाया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स ने शमिता शेट्टी और मनोज वाजपेयी के बीच अफेयर की खबरें भी खूब उड़ाईं। इसके अलावा शमिता के हरमन बावेजा और आफताब शिवदासानी के साथ भी अफेयर के चर्चे रहे हैं। फिल्मों में शमिता के किसिंग सीन ने भी काफी धूम मचाई थी। शमिता इवेंट्स पर अपने ड्रेसिंग सेंस की वजह से भी खूब सुर्खियां बटोरती थीं।
विज्ञापन
हन की शादी के लिए 'बिग बॉस' का घर छोड़ आई थीं शमिता शेट्टी
5 of 7
शमिता शेट्टी
शमिता ने फिल्म 'मेरे यार की शादी है' में 'शरारा-शरारा' आइटम नंबर देकर बॉलीवुड में अपनी पकड़ बना ली थी। उनका ये आइटम नंबर सुपरहिट हुआ था। इसके बाद फिल्म 'साथिया' में उनके आइटम नंबर की भी काफी तारीफ हुई थी। फिल्म 'जहर' में शमिता ने इमरान हाशमी के साथ काम किया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी। शमिता ने ‘फरेब’, ‘बेवफा’, ‘कैश’, ‘मोहब्बत हो गई है तुमसे’, ‘हे बेबी’ सहित अन्य फिल्मों में भी अच्छा काम किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।