सब्सक्राइब करें

ऋषि कपूर का खुलासा: टीना मुनीम के प्यार में अंधा हो गया था ये हीरो

टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 02 Feb 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
When Sanjay Dutt almost decide to fight and beat up Rishi Kapoor
कहावत है कि प्यार अंधा होता है। इसके चंगुल में आकर इंसान कई बार ऐसे कदम उठा लेता है जिसका उसे बाद में अफसोस भी होता है और कुछ ऐसा ही हुआ था एक्टर संजय दत्त और ऋषि कपूर के बीच। दरअसल संजय दत्त टीना मुनीम के साथ रिलेशनशिप में थे और उस वक्त उन्हें गलतफहमी हो गई कि ऋषि कपूर भी टीना मुनीम के चक्कर में हैं।
Trending Videos
When Sanjay Dutt almost decide to fight and beat up Rishi Kapoor
डीएनए के मुताबिक, इसका खुलासा ऋषि कपूर ने अपनी हालिया रिलीज ऑटोबायोग्राफी में किया है, जिसमें कहा गया है ऋषि कपूर और टीना काफी गहरे दोस्त थे, दोनों ने फिल्म 'कर्ज' के अलावा कई और फिल्मों में साथ काम किया था। लेकिन संजय दत्त को लगने लगा कि दोनों के बीच कुछ चल रहा है। वो चाहकर भी इस बारे में टीना से नहीं पूछ पा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
When Sanjay Dutt almost decide to fight and beat up Rishi Kapoor
आखिरकार परेशान होकर एक दिन संजय दत्त ने बड़ा फैसला किया। उन्होंने गुलशन ग्रोवर के साथ ऋषि कपूर को पीटने का प्लान बनाया और नीतू के घर की तरफ चल दिए।

संजय दत्त फिल्म 'रॉकी' में टीना और गुलशन ग्रोवर के साथ काम कर रहे थे और इसी दौरान उनका अफेयर शुरु हुआ था।
When Sanjay Dutt almost decide to fight and beat up Rishi Kapoor
वेबसाइट के मुताबिक, नीतू उस वक्त ऋषि कपूर के साथ रिलेशन में थीं और जैसे ही उन्हें पता चला कि संजय दत्त और गुलशन, टीना मुनीम के चलते ऋषि कपूर को पीटने के इरादे से आए हैं तो उन्होंने संजय को समझा बुझाकर शांत कराया और यकीन दिलाया कि ऋषि और टीना के बीच कुछ नहीं चल रहा है और जो भी खबरें उड रही हैं वो सब महज अफवाह हैं।

नीतू ने तो यहां तक कह दिया था कि फिल्म इंडस्ट्री में होने के नाते उन्हें एक-दूसरे पर भरोसा करना सीखना पड़ेगा। तब जाकर संजू शांत हुए।
विज्ञापन
When Sanjay Dutt almost decide to fight and beat up Rishi Kapoor
वेबसाइट के मुताबिक, ऋषि कपूर ने अपनी ऑटोबायोग्राफी में ये भी बताया कि जब संजू नीतू के घर पहुंचे उस वक्त उन्होंने ड्रग्स ले रखे थे। लेकिन सभी तरह की अफवाह तब खत्म हो गईं जब ऋषि कपूर और नीतू की शादी हुई और उनकी सभी हीरोइनों ने उस शादी में शिरकत की।

कुछ वक्त के लिए संजय दत्त और ऋषि कपूर के संबंधों में दरार जरूर आई लेकिन बाद में सब ठीक हो गया। इसके बाद कुछ फिल्मों मे दोनों ने साथ में काम भी किया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed