{"_id":"583580434f1c1bc05513b6bb","slug":"birthday-special-story-on-rakhi-sawant","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Happy B'day राखी : अनिल अंबानी की शादी में खाना सर्व करने के मिले थे 50 रुपए","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Happy B'day राखी : अनिल अंबानी की शादी में खाना सर्व करने के मिले थे 50 रुपए
Sat, 26 Nov 2016 03:11 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 26 Nov 2016 03:11 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
राखी सावंत बॉलीवुड और टेलीविजन की एक ऐसी आइटम गर्ल रहीं हैं जिनकी जुबान पर कभी ताला नहीं लगा। वो जब चाहे जो चाहे बोल देती हैं। ऑनस्क्रीन अपनी अजीबोगरीब हरकतों की वजह से वो अधिकतर समय सुर्खियों में बनी रहती हैं। हालांकि इसी राखी ने अपना बचपन बहुत परेशानियों और डर में गुजारा है। मात्र 10 साल की उम्र में उन्होंने टीना अंबानी की शादी में लोगों को खाना सर्व किया था और आज वहीं राखी सावंत मुंबई के पॉश इलाके में आलीशान बंगले में रहती हैं।
आज उनके जन्मदिन के अवसर पर आइए जानते हैं उनकी जिंदगी के कुछ अनजाने पलों के बारे में।
2 of 7
आपको बता दें कि राखी सावंत एक ऐसे परिवार से हैं जहां महिलाओं को किसी प्रकार की कोई छूट नहीं दी जाती है। ऐसे परिवार में महिलाओं को पैरों की जूती समझा जाता है। राखी ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि उनके परिवार में किसी भी महिला को किसी भी पुरुष से आंख मिलाने की इजाजत नहीं है। यहां तक की महिलाएं घर की छत या बालकनी में खड़ी भी नहीं हो सकती हैं। उन्हें पार्लर या बाजार जाने की इजाजत नहीं है।
3 of 7
मात्र 11 साल की उम्र में डांडिया नाचने की जिद करने पर उनकी मां और मामा ने मिलकर राखी के लंबे बाल काट दिए थे। बालों को कुछ ऐसे काटा गया था कि उन्हें देखने पर लग रहा था कि बालों को जला दिया गया है। राखी पूरे दिन आइने के सामने खड़ी होकर रोई थीं। उसी दिन राखी ने ये फैसला कर लिया था कि वो अपने परिवार के खिलाफ जाकर ही सारे काम करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
राखी ने बताया कि इतना सब होने के बाद भी घर वाले पैसे कमाने के नाम पर लड़कियों से कुछ भी करा सकते थे। 10 साल की उम्र में परिवार वालों ने राखी से टीना अंबानी की शादी में खाना सर्व कराया था। केटरिंग के इस काम के लिए उन्हें हर रोज के 50 रुपये मिलते थे।
विज्ञापन
5 of 7
राखी ने बताया कि जब उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में नौकरी तलाशनी शुरू की तो उनके पास अच्छे कपड़े तक नहीं थे। वो कुछ भी पहनकर लोगों से मिलने चली जाती थीं। आज उस तरह के कपड़े फैशन बन गए हैं। लोग कुछ भी पहन रहे हैं। इसलिए उनका मानना है कि कपड़े कभी काम नहीं दिलाते। उन्होंने बताया कि अपने आप को पूरी दुनिया में साबित करने के लिए उन्होंने एक्टिंग, डांसिंग और यहां तक कि राजनीति भी की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।