फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Birthday Special: जब हेमा मालिनी के पिता ने धर्मेंद्र से मिलने पर लगा दी थी रोक, नजर रखने के लिए शूट पर जाते थे साथ

Sat, 16 Oct 2021 09:07 AM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Sat, 16 Oct 2021 09:07 AM IST
विज्ञापन
Birthday Special: When Hema Malini's father had put a ban on meeting Dharmendra, used to go on a shoot to keep an eye
हेमा मालिनी - फोटो : सोशल मीडिया

हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की लव स्टोरी के बारे में बॉलीवुड में कई किस्से मशहूर हैं। शोले फिल्म के दौरान भी उनकी आशिकी के उन दिनों अखबार और मैग्जीन की सुर्खियों में रहती थी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जब दोनों के बीच प्यार पनपा तो हेमा मालिनी के पिता इसके खिलाफ थे। वो नहीं चाहते थे कि हेमा मालिनी, अभिनेता धर्मेंद्र से मिलें और उनके करीब जाएं। इसी के चलते जब हेमा मालिनी शूटिंग पर होती थीं तो उनके परिवार का कोई न कोई सदस्य शूटिंग पर मौजूद होता था। कई बार तो उनके पिता ही शूट पर पहुंच जाते थे। उन पर पहरा लगा दिया जाता था और दोनों के मिलने पर पाबंदी लगी थी। हर वक्त हेमा मालिनी पर नजर रखी जाने लगी ताकि वह किसी भी तरह से धर्मेंद्र के संपर्क में न आ सकें। हेमा मालिनी के जन्मदिन (16 अक्तूबर 1948) के मौके पर जानिए उनकी जिंदगी से जुड़े दिलचस्प किस्से के बारे में।

Birthday Special: When Hema Malini's father had put a ban on meeting Dharmendra, used to go on a shoot to keep an eye
हेमा मालिनी - फोटो : सोशल मीडिया
शूटिंग में परिवार वाले होते थे साथ

हेमा मालिनी उन दिनों बड़ा नाम बन चुकी थीं। लेकिन परिवार वाले नहीं चाहते थे कि उनकी बेटी का नाम पहले से शादीशुदा धर्मेंद्र के साथ जुड़े। इसलिए अक्सर शूटिंग के दौरान उनकी मां और आंटी दोनों आ जाती थीं। 

Birthday Special: When Hema Malini's father had put a ban on meeting Dharmendra, used to go on a shoot to keep an eye
हेमा मालिनी - फोटो : सोशल मीडिया

पिता रखते थे खास नजर
घर वालों को जब हेमा मालिनी के रिश्ते के बारे में पता चला तो उनके पिता उनपर नजर रखने लगे। घर पर आने वाले तमाम फोन से लेकर शूट पर भी वह अचानक पहुंच जाते थे। हेमा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि शोले के एक गाने की शूटिंग के दौरान उनके पिता अचानक ही पहुंच गए थे ताकि वह धर्मेंद्र के करीब न आ सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Birthday Special: When Hema Malini's father had put a ban on meeting Dharmendra, used to go on a shoot to keep an eye
हेमा मालिनी - फोटो : सोशल मीडिया

कार में भी रहते थे साथ
हेमा मालिनी ने बताया कि अक्सर शूटिंग के दौरान या खत्म होने के बाद मेरे पिता तुरंत कार में साथ बैठ जाते थे। ताकि मैं धर्मेंद्र के साथ कार में ट्रेवल ना कर सकूं। वह अक्सर कार की आगे वाली सीट पर जाकर पहले ही बैठ जाते थे। 

विज्ञापन
Birthday Special: When Hema Malini's father had put a ban on meeting Dharmendra, used to go on a shoot to keep an eye
हेमा मालिनी - फोटो : सोशल मीडिया

लाख कोशिशों के बाद भी नहीं कर पाए अलग
 970 के दशक में धर्मेन्द्र का दिल हेमा मालिनी पर आ गया था। लाख कोशिशों के बाद भी 1980 में धर्मेंद्र ने धर्म बदलकर देमा से दूसरी शादी कर ली।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed