{"_id":"616a43a60d3a6e7da712372b","slug":"maine-pyaar-kiya-bhagyashree-warned-salman-khan-to-stay-away-know-what-was-the-reason","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"किस्सा: ‘मैंने प्यार किया’ में भाग्यश्री ने सलमान खान को दूर रहने की दी थी चेतावनी, जानें क्या थी वजह","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
किस्सा: ‘मैंने प्यार किया’ में भाग्यश्री ने सलमान खान को दूर रहने की दी थी चेतावनी, जानें क्या थी वजह
बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसी कई अनगिनत फिल्में हैं, जो अपनी दमदार कहानी और कलाकारों के लाजवाब काम की वजह से फैंस के दिलों में एक खास जगह बनाने में कामयाब रही हैं। इस लिस्ट में फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ का नाम भी शामिल है। सूरज बड़जात्या की ये फिल्म साल 1989 में रिलीज हुई थी, जिसमें सलमान खान और भाग्यश्री की खूबसूरत लव स्टोरी देखने को मिली थी। इस फिल्म ने सलमान खान और भाग्यश्री की किस्मत को बदल कर रख दिया था। फैंस को फिल्म काफी ज्यादा पसंद आई थी, जिस वजह से दोनों ही कलाकार रातों-रात स्टार बन गए थे।
भाग्यश्री की ये पहली फिल्म थी और अपनी पहली फिल्म के बाद ही उन्होंने बॉलीवुड को अलविदा कह दिया था। हालांकि, वह अब सालों बाद कमबैक कर चुकी हैं, लेकिन अपने इंटरव्यूज में भाग्यश्री अक्सर अपनी पहली फिल्म से जुड़े किस्से शेयर करती रहती हैं। अपने एक इंटरव्यू में भाग्यश्री ने बताया था कि, उन्होंने फिल्म की शूटिंग के दौरान सलमान खान को खुद से दूर रहने की चेतावनी दी थी।
2 of 5
maine pyar kiya
- फोटो : file photo
दरअसल, भाग्यश्री ने ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ को एक इंटरव्यू दिया था, जिसमें एक्ट्रेस ने अपनी फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ से जुड़े कई किस्से शेयर किए थे। इस इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने बताया था कि, उन्होंने फिल्म की शूटिंग के दौरान सलमान खान को खुद से दूर रहने की चेतावनी दी थी, क्योंकि वह अपनी और सलमान खान के रिलेशनशिप की कोई भी झूठी अफवाह नहीं चाहती थीं।
3 of 5
भाग्यश्री
- फोटो : amar ujala
भाग्यश्री ने कहा था कि, मैं हिमालय को डेट कर रही थी और सलमान को इस बारे में फिल्म के गाने ‘दिल दीवाना’ के समय पता चल गया था। वह मेरे पीछे-पीछे आते थे और मेरे कान में गाना गाते थे। तब मैं उन्हें चेतावनी देती थी कि, लोग हमारे बारे में बात करना शुरू कर देंगे। तब वह आधे दिन तक मुझे परेशान करते रहे थे। इसके बाद उन्होंने मुझे बताया कि, उन्हें हिमालय के बारे में सब पता है। यहा तक कि, उन्होंने ही मुझे ये आइडिया दिया था कि, मैं हिमालय को फिल्म की लोकेशन पर बुलाऊं। वो दोनों काफी अच्छे से मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
भाग्यश्री
- फोटो : सोशल मीडिया
भाग्यश्री ने अपनी डेब्यू फिल्म से ही लोगों के दिलों में खास जगह बना ली थी। लेकिन उन्होंने आगे काम ना करते हुए हिमालय दासानी से शादी कर ली थी। एक इंटरव्यू में जब भाग्यश्री से पूछा गया था कि, क्या उनके लिए फिल्मों को छोड़ना मुश्किल था या नहीं? इस पर एक्ट्रेस ने बताया कि, हां भी और नहीं भी। कठिन कदम था, क्योंकि तब मुझे एहसास हो गया था कि, मुझे एक्टिंग में मजा आता है।
विज्ञापन
5 of 5
भाग्यश्री
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके आगे भाग्यश्री ने कहा था कि, मेरे लिए वो ऐसा समय था, जब मैं सोच रही थी कि, काश मेरे पास दोनों चीजों को अच्छी तरह मैनेज करने का कोई तरीका होता। लेकिन नहीं, क्योंकि वह (अभिमन्यु) अभी-अभी हुआ था। मेरा पूरा ध्यान उसी में था। उस समय, यह एक कठिन विकल्प नहीं था। मैं बस उसके साथ समय बिताना चाहती थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।