फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अनुराग कश्यप के गांजा लेने वाले आरोप पर रवि किशन का जवाब, बोले- ऐसे शब्दों की उम्मीद नहीं करता

Sun, 20 Sep 2020 03:41 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sun, 20 Sep 2020 03:41 AM IST
विज्ञापन
BJP leader ravi kishan reply to anurag kashyap claim of taking weed
रवि किशन और अनुराग कश्यप - फोटो : PTI

ड्रग्स मामले पर नेता से सांसद बने रवि किशन और निर्देशक अनुराग कश्यप आमने-सामने आ गए हैं। एक इंटरव्यू में कश्यप ने कहा था कि रवि किशन जय शिव शंभू बोलते हैं और उन लोगों में से हैं जो खूब गांजा पीते हैं। अनुराग कश्यप के इस बयान पर रवि किशन ने पलटवार करते हुए कहा कि उनसे ऐसी उम्मीद नहीं थी।

BJP leader ravi kishan reply to anurag kashyap claim of taking weed
रवि किशन, अनुराग कश्यप - फोटो : ट्विटर

एएनआई से बात करते हुए रवि किशन ने कहा, 'मैं अनुराग कश्यप से ऐसे शब्दों की उम्मीद नहीं करता था। यह छिपा हुआ नहीं है कि मैं शिव भक्त हूं और उनका नाम जपता हूं। मैं दुखी हूं कि ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई में वह मेरा समर्थन नहीं करेंगे और उन्होंने कहा कि मैंने स्मोकिंग की है और अब पाक साफ हूं क्योंकि मैं एक मंत्री हूं। जो कि मैं मंत्री नहीं हूं।'
 

BJP leader ravi kishan reply to anurag kashyap claim of taking weed
अनुराग कश्यप - फोटो : instagram: anuragkashyap10

क्या कहा था अनुराग कश्यप ने?
अनुराग कश्यप ने कहा था कि रवि किशन ने उनकी पिछली फिल्म 'मुक्काबाज' में काम किया और उनका दिन जय शिव शंकर, जय बम भोले कहने से शुरू होता है। वह जय शिव शंभू बोलते हैं और उन लोगों में से हैं जो खूब गांजा पीते हैं। इस बात को हर कोई जानता है। पूरी दुनिया जानती है। एक कोई अकेला आदमी भी फिल्म इंडस्ट्री में नहीं होगा जिसे न पता हो कि रवि किशन धूम्रपान करते हैं। हो सकता है कि उन्होंने अब छोड़ दिया हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
BJP leader ravi kishan reply to anurag kashyap claim of taking weed
अनुराग कश्यप - फोटो : instagram: anuragkashyap10

हालांकि, अनुराग ने यह भी कहा था कि वह गांजे को ड्रग्स के रूप में नहीं देखते। उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी रवि किशन के बारे में कोई राय नहीं बनाई और न ही उन्होंने गांजे को ड्रग्स के रूप में देखा है। वह धूम्रपान करते हैं लेकिन साथ ही वह काम करते हैं और बहुत अच्छा काम करते हैं। यह चीज उन्हें कभी विचलित नहीं करती और न ही उन्होंने इसके चलते कोई गलत व्यवहार किया है। वह वैसा बिलकुल नहीं करते जैसा ड्रग्स का सेवन करने वाले लोग करते हैं। अनुराग कहते हैं कि जब रवि इस बारे में बात करते हैं और इस पर अपनी राय देते हैं तो उन्हें इस चीज से दिक्कत होती है।

विज्ञापन
BJP leader ravi kishan reply to anurag kashyap claim of taking weed
रवि किशन, जया बच्चन - फोटो : ANI

गौरतलब है रवि किशन ने लोकसभा में फिल्म इंडस्ट्री में ड्रग्स के इस्तेमाल का मुद्दा उठाया था और इस दिशा में कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान और चीन से मादक पदार्थों की तस्करी हो रही है और यह देश की युवा पीढ़ी को बर्बाद कर रही है। हमारे फिल्म इंडस्ट्री में भी यह पहुँच चुका है और एनसीबी इसकी जांच कर रही है। इस पर जया बच्चन ने संसद में उन पर एहसान फरामोश होने का आरोप लगाया था। जया बच्चन ने कहा था कि कुछ लोगों की वजह से आप पूरी इंडस्ट्री की छवि खराब नहीं कर सकते हैं। 



सैंडलवुड ड्रग केस: संजना गलरानी ने किया था धर्म परिवर्तन? भाजपा नेता ने बताया लव जिहाद
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed