90 के दशक की कुछ अभिनेत्रियां ऐसी हैं जो सिनेमाजगत में आज भी अपनी अदाकारी के लिए जानी जाती हैं। इन अभिनेत्रियों ने ना केवल अपने अभिनय बल्कि खूबसूरती से भी लोगों के दिलों में खास जगह बनाई। एक समय में चर्चा में रहने वालीं ये अभिनेत्रियां अब लाइमलाइट से दूर हैं और अपनी लाइफ एन्जॉय कर रही हैं। इनका लुक भी पहले से काफी बदल गया है। ऐसे में बात करेंगे उन पुरानी एक्ट्रेसेस की जो एक समय में बॉलीवुड की पहचान हुआ करती थीं लेकिन अब उन्हें पहचानना भी मुश्किल है।
90 के दशक की ये पांच हसीनाएं अब दिखतीं हैं ऐसी, मीनाक्षी शेषाद्रि को तो पहचानना हो रहा मुश्किल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माधुरी दीक्षित
माधुरी दीक्षित के चेहरे पर चमक बरकरार है। अभी भी माधुरी दीक्षित कई टीवी शोज और फिल्में कर रही हैं। आखिरी बार बड़े पर्दे पर माधुरी कलंक फिल्म में नजर आई थीं। माधुरी के लुक में कुछ ज्यादा अंतर नहीं आया है, बल्कि ये कहना भी गलत नहीं होगा कि वक्त के साथ माधुरी और भी खूबसूरत हो गईं हैं।
फराह नाज
अपनी खूबसूरती और अदाकारी से बॉलीवुड पर राज करने वालीं फराह नाज ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दीं, लेकिन करियर के सर्वोच्च शिखर पर पहुंचकर शादी करके वो अचानक गायब हो गईं। बिंदू दारा सिंह के बाद फराह ने अभिनेता सुमीत सहगल से शादी कर ली। फराह मुंबई में अपने पति और बेटे के साथ रहती हैं। फराह पहले से काफी बदल चुकी हैं। उनकी तस्वीरों को देख आप अंदाजा लगा सकते हैं।
मीनाक्षी शेषाद्रि
मीनाक्षी शेषाद्रि 90 के दशक की सुपरहिट एक्ट्रेसेस में से एक हैं। अपनी अदाकारी और खूबसूरती के बल पर उन्होंने खूब नाम कमाया लेकिन इतनी ऊंचाईयों तक पहुंचने के बाद मीनाक्षी ने अचानक फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया। मीनाक्षी शेषाद्रि अब 55 साल की हो गईं है और फिल्मों से दूर अपनी जिंदगी बिता रही हैं। मीनाक्षी फिलहाल टेक्सास में पति और बच्चों के साथ रहती हैं। मीनाक्षी के लुक में पहले की अपेक्षा काफी बदलाव आया है।