फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्विमिंग और साइक्लिंग की नेशनल चैंपियन थीं ये अभिनेत्री, लता मंगेशकर से सीखी थी बेहतरीन हिंदी

Mon, 25 May 2020 06:03 PM IST
प्रतीक्षा राणावत प्रतीक्षा सिंह राणावत
प्रतीक्षा सिंह राणावत Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Mon, 25 May 2020 06:03 PM IST
विज्ञापन
film actress shubha khote was swimming and cycling national champion Before Her Bollywood Debut
इतिहास का पर्दा - शुभा खोटे - फोटो : रोहित झा, अमर उजाला

बॉलीवुड में कई अभिनेता ऐसे हैं जो अभिनय में आने से पहले किसी और प्रोफेशन में थे। जैसे अक्षय कुमार अभिनय की दुनिया में कदम रखने से पहले मार्शल आर्ट्स टीचर थे। बॉलीवुड में ऐसे उदाहरण कई और भी हैं। हालांकि ये सब आज से नहीं बल्कि पिछले कई दशकों से चला आ रहा है। बॉलीवुड की ऐसी ही एक अभिनेत्री की बात आज हम करेंगे, जो अभिनय में नाम कमाने से पहले ही राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुकी थीं। इस पहचान को बनाने के बाद ही उनका बॉलीवुड डेब्यू हुआ था।

film actress shubha khote was swimming and cycling national champion Before Her Bollywood Debut
शुभा खोटे - फोटो : Social Media

हम बात कर रहे हैं अपनी परफेक्ट कॉमिक टाइमिंग के लिए पहचानी जाने वालीं अभिनेत्री शुभा खोटे की। शुभा खोटे हिंदी फिल्मों की ऐसी अभिनेत्री हैं जिन्होंने शीर्ष अभिनेत्री के तौर पर बॉलीवुड में कदम रखा। इसके बाद वो बेहतरीन कॉमेडियन बन गईं। उनकी कॉमिक टाइमिंग की आज भी मिसाल दी जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि शुभा  बॉलीवुड में डेब्यू से पहले स्पोर्ट्स में एक्टिव रही हैं। इसके बाद ही उन्होंने रुपहले पर्दे पर कदम रखा था।

film actress shubha khote was swimming and cycling national champion Before Her Bollywood Debut
साथी कलाकार के साथ शुभा खोटे - फोटो : Social Media

दरअसल शुभा खोटे फिल्मों में आने से पहले साइक्लिंग और स्विमिंग की नेशनल चैंपियन रह चुकी हैं। शुभा ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि उनको स्विमिंग और साइक्लिंग का शौक लंबे अरसे तक रहा लेकिन बॉलीवुड स्टार बनने के साथ ही उन्हें साइक्लिंग करने में मुश्किल होती थी। क्योंकि लोग उन्हें पहचानने लगे थे। हालांकि उन्होंने स्विमिंग करना जारी रखी। लेकिन समय की पाबंदी यहां भी उनके आड़े आ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
film actress shubha khote was swimming and cycling national champion Before Her Bollywood Debut
महमूद के साथ शुभा खोटे - फोटो : Social Media

शुभा खोटे ने अपने सफल फिल्मी सफर को बीच में कुछ समय के लिए छोड़ दिया था। इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया था ऐसा उन्होंने अपनी शादी होने के बाद बच्चों की परवरिश की खातिर किया था। शुभा बताती हैं कि, 'शादी के बाद जिम्मेदारी बढ़ गई, बच्चे हुए। बच्चों को पाल पोसकर बड़ा करना था और मैं बच्चों के लिए आया रखने के बिल्कुल खिलाफ हूं। मैं समझती हूं कि आया ही नहीं बल्कि कोई भी और बच्चों की देखभाल इतनी नहीं कर सकता जितनी एक मां कर सकती है। इसलिए कुछ दिन तक मैंने फिल्मों से दूरी बनाकर रखी'।

विज्ञापन
film actress shubha khote was swimming and cycling national champion Before Her Bollywood Debut
शुभा खोटे - फोटो : Social Media

शुभा जी मराठी परिवार से ताल्लुक रखती थीं फिर भी उनकी हिंदी बहुत अच्छी थी। जब उनसे पूछा गया कि मराठी परिवार से होने के बावजूद आपकी हिंदी इतनी अच्छी कैसे है। तो इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि उन्हें लता ने हिंदी सिखाई है। वो ऐसे कि शुभा जी को बचपन से ही गीत-संगीत का बहुत शौक था। वो हमेशा रेडियो पर लता जी के गाने और उनकी आवाज सुनते हुए ही कोई भी काम किया करती थीं। इसलिए उनकी हिंदी इतनी अच्छी थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed