फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोशल मीडिया: शाहिद कपूर ने शेयर किया जर्सी का नया पोस्टर, लिखी ऐसी बात जिसे मिल रही है खूब तारीफ

Wed, 01 Dec 2021 12:54 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Wed, 01 Dec 2021 12:54 PM IST
विज्ञापन
Bollywood actor Shahid Kapoor shared the new poster of the film Jersey on Instagram
शाहिद कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर ने अपनी आने वाली फिल्म जर्सी का नया पोस्टर शेयर किया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बुधवार को फिल्म जर्सी का एक नया पोस्टर फैंस के लिए साझा किया। इस फिल्म का नया पोस्टर शेयर करते हुए आमिर खान ने इसके कैप्शन में जो बात लिखी है उसकी खूब तारीफ हो रही है।


 

Bollywood actor Shahid Kapoor shared the new poster of the film Jersey on Instagram
शाहिद कपूर और 'जर्सी' फिल्म का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया

क्या लिखा है आमिर ने जर्सी के नये पोस्टर के कैप्शन में?
अभिनेता शाहिद कपूर ने फिल्म का नया पोस्टर शेयर करते हुए लिखा है, 'एक पिता होने के नाते जर्सी का यह मेरा पसंदीदा पोस्टर है.' फिल्म के इस पोस्टर में शाहिद कपूर एक बच्चे के जूतों का फीता बांधते हुए दिख रहे हैं। इसलिए उन्होंने कैप्शन में लिखा कि पिता होने के नाते यह पोस्टर उनका पसंदीदा है। शाहिद की इस बात पर उनके फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं और इस पोस्टर को भी खूब पसंद कर रहे हैं।
 

Bollywood actor Shahid Kapoor shared the new poster of the film Jersey on Instagram
फिल्म ‘जर्सी’ - फोटो : सोशल मीडिया

कब रिलीज हो रही है फिल्म जर्सी?
शाहिद कपूर और मृणाल ठाकुर की फिल्म जर्सी इसी महीने रिलीज हो रही है। यह फिल्म 31 दिसंबर को रिलीज होगी। गौरतलब है कि यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने के साथ ही नेटफ्लिक्स पर भी देखी जा सकेगी। इसकी जानकारी शाहिद कपूर ने फिल्म का जो नया पोस्टर जारी किया है, उसमें दी गई है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood actor Shahid Kapoor shared the new poster of the film Jersey on Instagram
शाहिद कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

शाहिद कपूर की फिल्म 'जर्सी' तेलुगू फिल्म की रीमेक है। तेलुगू में भी इस फिल्म का टाइटल 'जर्सी' ही है।फिल्म में एक क्रिकेटर की कहानी को दिखाया जाएगा, जो 30 साल की उम्र में क्रिकेट खेलने की शुरुआत करता है। इस फिल्म को गौतम तिन्नानुरी ने निर्देशित किया है।

विज्ञापन
Bollywood actor Shahid Kapoor shared the new poster of the film Jersey on Instagram
शाहिद कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

खास बात है कि इस फिल्म में शाहिद कपूर के साथ उनके पिता और दिग्गज अभिनेता पंकज कपूर भी दिखेंगे। गौरतलब है कि फिल्म जर्सी से पहले शाहिद कपूर की आखिरी फिल्म 'कबीर सिंह' थी। यह फिल्म साल 2019 में रिलीज हुई थी और इसमें शाहिद कपूर के अभिनय को दर्शकों ने जमकर सराहा था। यह फिल्म भी दक्षिण भारतीय फिल्म की रीमेक थी, जिसका नाम 'अर्जुन रेड्डी' था। शाहिद की आने वाली फिल्म भी साउथ की है रीमेक है। शाहिद ने फिल्म के जिस नये पोस्टर को शेयर किया है उसे अभी तक डेढ लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं और फैंस इस पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Shahid Kapoor (@shahidkapoor)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed