बॉलीवुड अभिनेत्री नुसरत भरूचा सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी ग्लैमरस तस्वीरें अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। ऐसे में एक तरफ जहां कई बार उनकी फोटोज वायरल हो जाती हैं तो वहीं कभी कभी उनको ट्रोलर्स का भी सामना करना पड़ जाता है। ऐसा ही कुछ हुआ नुसरत की नई फोटोज के साथ।
आयुष्मान खुराना की 'ड्रीमगर्ल' का दिखा बोल्ड अवतार, अभिनेता की पत्नी ने एक्ट्रेस को बताया 'तबाही'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल हाल ही में नुसरत ने कुछ ग्लैमरस फोटोज इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के साथ साझा किए। इन तस्वीरों में नुसरत स्लिट गाउन में नजर आ रही हैं। वहीं नुसरत ने जो ड्रेस पहनी है वो रिवीलिंग है और काफी नए फैशन की है। ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स इन तस्वीरों पर जमकर कमेंट कर रहे हैं।
नुसरत ने ये ड्रेस मुंबई में हुए फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2020 की कर्टेन रेजर सेरेमनी में पहनी। नुसरत की ये ड्रेस डिजाइनर यूसुफ अकबर ने डिजाइन की थी। ये वन-शोल्डर लॉन्ग गाउन था, जिसका साइड स्लिट कुछ ज्यादा ही लंबा था। साथ ही इस स्लिट से नुसरत का टैटू भी नजर आ रहा था।
View this post on Instagram
A post shared by nushrat (@nushratbharucha) on
नुसरत की इस तस्वीर पर मिली जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। एक तरफ जहां सेलेब्स सहित नुसरत के फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं तो वहीं कुछ सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा ने कमेंट में लिखा, 'तबाही।' वहीं एक ट्रोलर ने लिखा- 'मैडम लगता है कैंची गलत जगह लग गई।' ऐसे ही कई मिले जुले कमेंट्स इन तस्वीरों पर देखने को मिल रहे हैं।
गौरतलब है कि नुसरत भरूचा हाल ही में आयुष्मान खुराना के साथ फिल्म ड्रीमगर्ल में नजर आईं थीं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। फिल्म में आयुष्मान के साथ ही नुसरत ने भी दर्शकों का दिल जीत लिया था। वहीं नुसरत की अगली फिल्म राजकुमार राव के साथ है, फिल्म का नाम 'छलांग' है।
पढ़ें: बॉलीवुड अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर शेयर की ऐसी तस्वीर, डर गए यो यो हनी सिंह