{"_id":"5b305a4b4f1c1bb16e8b9aa7","slug":"bollywood-actress-rekha-amazing-performance-in-iifa-award-2018","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"VIDEO: 20 साल बाद IIFA में दिखा रेखा का जलवा, 63 की उम्र में किया ऐसा डांस कि हिला डाला स्टेज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
VIDEO: 20 साल बाद IIFA में दिखा रेखा का जलवा, 63 की उम्र में किया ऐसा डांस कि हिला डाला स्टेज
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 25 Jun 2018 08:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन दिनों बॉलीवुड के सभी सितारे बैंकॉक में IIFA अवॉर्ड 2018 का आनंद ले रहे हैं। अवॉर्ड नाइट में शामिल होने वाली कई सेलिब्रिटी ने स्टेज पर परफॉर्मेंस भी दी। इनमें सबसे बड़ा नाम रेखा का रहा। जब लोगों को मालूम चला कि आज की रात रेखा स्टेज पर डांस परफॉर्म करने वाली हैं तो लोगों के दिलों की धड़कने बढ़ गई। सभी बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा रेखा की परफॉर्मेंस का बेसब्री से इंतजार करने लगे। इसके बाद जो हुआ...
वह बेहद खास रहा। जी हां, रेखा ने IIFA अवॉर्ड नाइट में ऐसा डांस किया कि महफिल में चार चांद लगा दिए। उन्होंने बॉलीवुड की शानदार फिल्म 'मुगले आजम' के गाने ‘जब प्यार किया तो डरना क्या’ और फिल्म 'मुकद्दर का सिकंदर' के गाने ‘सलाम-ए-इश्क मेरी जां’ पर परफॉर्म किया। रेखा परफॉर्मेंस देने के लिए जैसे ही स्टेज पर उतरी वहां मौजूद लोगों की आंखें उन्हीं पर टिकी रह गई।
उम्र के इस पड़ाव में रेखा का बेहतरीन डांस परफॉर्मेंस देखकर लोग ताज्जुब करने लगे। बता दें न केवल डांस में बल्कि अपनी लुक्स को लेकर भी रेखा ने लोगों का दिल जीत लिया। वह स्टेज परफॉर्मेंस के दौरान बेहद खूबसूरत नजर आ रही थी। मालूम हो बीते दिनों IIFA अवॉर्ड नाइट में रेखा की परफॉर्मेंस को लेकर खुलासा हुआ था। बस तभी से उनके फैंस उन्हें इस अंदाज में देखने के लिए बेकरार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरतलब हो रेखा ने तकरीबन 20 साल के बाद स्टेज पर डांस परफॉर्मेंस दी है। इससे पहले उन्होंने 31 जनवरी, 1998 को आयोजित 43वें फिल्म फेयर अवॉर्ड के दौरान स्टेज परफॉर्मेंस दी थी। उन्होंने 'ये क्या शहर है दोस्तों', 'इन आंखों की मस्ती', 'सलाम-ए-इश्क' और 'दिल चीज क्या है' गानों पर ठुमके लगाए थे।
A post shared by IIFA Awards (@iifa) on
विज्ञापन
बताना चाहेंगे कि रेखा की इस परफॉर्मेंस पर IIFA ने खुशी जताई। साथ ही अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर लिखा- ‘हमारे लिए इससे बड़ी बात और कोई हो ही नहीं सकती। रेखा जी ने 20 साल बाद हमारे लिए स्टेज पर डांस किया, इसके लिए हम उनके आभारी हैं।’
The very evergreen #Rekha ji performed at the IIFA stage after 20 long years and we couldn't be more honoured to have her.#IIFA2018 pic.twitter.com/UllPd5JH22
— IIFA Awards (@IIFA) June 24, 2018